OnePlus के नए फोन Billie और Lemonade कोडनेम के साथ ऑनलाइन लीक

OnePlus का एक अन्य स्मार्टफोन ‘lemonade' कोडनेम के साथ ऑनलाइन सामने आया है, माना जा रहा है कि इसके भी कई वेरिएंट कोडनेम है lemonade, lemonadep, lemonadept, lemonade और lemonadev।

OnePlus के नए फोन Billie और Lemonade कोडनेम के साथ ऑनलाइन लीक

OnePlus इन दिनों कई नए स्मार्टफोन पर काम कर रहा है

ख़ास बातें
  • OnePlus Billie सीरीज़ में हो सकते हैं चार स्मार्टफोन
  • OnePlus Lemonade में भी मौजूद हो सकते हैं कई वेरिएंट्स
  • OnePlus Clover स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर के साथ हुआ था लीक
विज्ञापन
OnePlus इन दिनों कई नए स्मार्टफोन पर काम कर रहा है, तो ऐसे में इन सभी स्मार्टफोन को छुपाकर रखना कंपनी के लिए मुश्किल भरा काम साबित हो रहा है। कुछ वनप्लस स्मार्टफोन Billie 2, Billie 2T, Billie 8 और Billie 8T कोडनेम से ऑनलाइन लीक हुए हैं। टिप्सटर मुकुल शर्मा ने इशारा दिया है कि यह स्मार्टफोन OnePlus Billie सीरीज़ का हिस्सा हो सकते हैं, जिनके नाम होंगे OnePlus Billie 2, OnePlus Billie 2T, OnePlus Billie 8 और  OnePlus Billie 8T। इसके अलावा वनप्लस का एक अन्य स्मार्टफोन ‘Lemonade' कोडनेम के साथ ऑनलाइन सामने आया है।

Gizmochina की रिपोर्ट के अनुसार, टिप्सटर मुकुल शर्मा के द्वारा साझा किए गए चार डिवाइस की लिस्ट में से एक स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 662 या फिर स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर से लैस होगा। जबकि अन्य मॉडल 5जी इनेबल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 690 प्रोसेसर से लैस होंगे। फिलहाल, फोन के बारे में इससे इतर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन खबरों की मानें तो OnePlus इन स्मार्टफोन को बजट सेगमेंट में स्थित करेगा। OnePlus Billie को इससे पहले वनप्लस नॉर्ड के लिए ज़ारी Oxygen OS 10.5 में देखा गया था।

आपको बता दें, वनप्लस का एक अन्य स्मार्टफोन ‘lemonade' कोडनेम के साथ ऑनलाइन सामने आया है, जिसे XDA Developers फोरम मेंबर द्वारा स्पॉट किया गया है। इस वनप्लस स्मार्टफोन को लेकर कहा जा रहा है कि इसके भी कई वेरिएंट कोडनेम है lemonade, lemonadep, lemonadept, lemonade और lemonadev। कोडनेम के अलावा, फोन से संबंधित अन्य किसी प्रकार की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।  

पुरानी रिपोर्ट में एक अन्य वनप्लस फोन OnePlus Clover कोडनेम के साथ सामने आया था, जो कि क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर और 6,000 एमएएच बैटरी से लैस था। OnePlus Clover को लेकर कहा गया है कि यह 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा।

OnePlus 8 सीरीज़ के लिए ज़ारी लेटेस्ट Android 11 के डेवलपर प्रीव्यू में OnePlus 8T हाल ही में लीक हुआ था। वनप्लस 8टी बिल्कुल वनप्लस 8 की तरह दिखेगा, और जानकारी के अनुसार यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम से लैस होगा।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Very good build quality
  • Vivid display
  • Excellent performance and software
  • Solid battery life
  • Decent camera performance
  • कमियां
  • No IP rating or wireless charging
  • Low-light video could be better
  • 12GB variant isn’t great value
डिस्प्ले6.55 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus, OnePlus Billie, OnePlus Lemonade, OnePlus Clover
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  3. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  5. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  6. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  10. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »