OnePlus Watch में दिया जा सकता है सर्कुलर डायल डिज़ाइन

ज्यादातर एंड्रॉयड आधारित वियरेबल के बीच लोकप्रिय है, और अब लेटेस्ट लीक के आधार पर माना जा सकता है कि वनप्लस वॉच भी इसी ट्रेंड के साथ मार्केट में दस्तक दे सकती है। हालांकि, इसके विपरित लोकप्रिय Apple Watch वर्गाकार डायल के साथ आती है।

OnePlus Watch में दिया जा सकता है सर्कुलर डायल डिज़ाइन

OnePlus Watch हाल ही में IMDA सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुई थी

ख़ास बातें
  • OnePlus कथित तौर पर स्मार्टवॉच पर साल 2016 से काम कर रही है
  • टिप्सटर ने ट्वीट के जरिए वॉच डायल की दी जानकारी
  • OnePlus 8T रेंज के साथ पेश की जा सकती है वनप्लस स्मार्टवॉच
विज्ञापन
OnePlus Watch हाल ही में IMDA सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुई थी, और अब सामने आए लेटेस्ट लीक के आधार पर हमें इस वॉच के डिज़ाइन के बारे में जानकारी हासिल हुई है। टिप्सटर के अनुसार, अघोषित वनप्लस वॉच में सर्कुलर डायल दिया जा सकता है। आपको बता दें, सर्कुलर डायल साइज़ ज्यादातर एंड्रॉयड आधारित वियरेबल के बीच लोकप्रिय है, और अब लेटेस्ट लीक के आधार पर माना जा सकता है कि वनप्लस वॉच भी इसी ट्रेंड के साथ मार्केट में दस्तक दे सकती है। हालांकि, इसके विपरित लोकप्रिय Apple Watch वर्गाकार डायल के साथ आती है। फिलहाल, आगामी वनप्लस वॉच से संबंधित बहुत ही कम जानकारी सामने आई है, लेकिन माना जा रहा है कि इस वॉच को OnePlus 8T स्मार्टफोन के साथ इस महीनें के अंत में या अक्टूबर में लॉन्च किया जा सकता है।

Max J. नामक टिप्सटर ने ट्विटर पर संकेत देते हुए बताया है कि कथित OnePlus Watch में सर्कुलर डायल फीचर किया जा सकता है। टिप्सटर ने अपने ट्वीट में WOTCH (WATCH) की तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन दिया, "मैं जानता हूं स्पेलिंग गलत है, लेकिन यह एक इशारा है।" वॉच की स्पेलिंग में A की जगह O को जगह दी गई है, जो कि सर्कुलर डायल होने की ओर सीधा संकेत है। हालांकि, इसके अलावा टिप्सटर ने वनप्लस स्मार्टवॉच के बारे में कोई अन्य जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।

हाल ही में सामने आई IMDA सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में भी वनप्लस वॉच के स्पेसिफिकेशन को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई थी।

कंपनी का कहना कि वह पिछले साल से स्मार्टवॉच पर एक्टिवली काम कर रही है। वनप्लस ने समय के साथ स्मार्ट टीवी व ऑडियो प्रोडक्ट्स लॉन्च करके अपने प्रोडक्ट कैटेगरी में विविधता पेश की है। वनप्लस अब वियरेबल सेगमेंट में एंट्री कर इस विविधता को बढ़ाने की योजना बना रही है।

गौरतलब है कि वनप्लस कथित तौर पर स्मार्टवॉच पर साल 2016 से काम कर रही है। हालांकि, बाद में इस योजना को बंद कर दिया गया था, क्योंकि कंपनी का मानना था कि इस मार्केट में उतरने का वो सही समय नहीं था। कंपनी के सीईओ Pete Lau ने भी पुष्टि की थी कि वनप्लस ने स्मार्टवॉच का डिज़ाइन तक तैयार कर लिया था, लेकिन बाद में इन सभी कार्यों को रोक दिया गया।

नई लीक से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वनप्लस स्मार्टवॉच लॉन्च के लिए तैयार है और इसे जल्द ही OnePlus 8T रेंज के साथ पेश किया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  2. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  3. iPhone 17 Pro को 30km ऊपर ले जाकर हवाई जहाज से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड! वीडियो वायरल
  4. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  5. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  6. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
  7. 1 फोल्डेबल iPhone के दाम में खरीद लेंगे Bike, Fridge, AC और TV, फिर भी पैसे बचेंगे
  8. Meta का नया AI एजेंट Muse लॉन्च, डिजिटल असिस्टेंट बनकर भेजेगा Email, करेगा ट्रैवल बुकिंग और बहुत कुछ!
  9. आपके iPhone पर कब आएगा iOS 27? Apple ने बता दी अपडेट की रिलीज डेट
  10. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »