OnePlus 5T आज होगा लॉन्च, यहां देखें लॉन्च इवेंट का लाइव स्ट्रीम

वनप्लस 5टी को गुरुवार को लॉन्च किया जाएगा। संभवतः यह इस साल का आखिरी फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा। नया OnePlus 5T स्मार्टफोन कंपनी के मौज़ूदा फ्लैगशिप वनप्लस 5 का अपग्रेड है।

OnePlus 5T आज होगा लॉन्च, यहां देखें लॉन्च इवेंट का लाइव स्ट्रीम
ख़ास बातें
  • संभवतः यह इस साल का आखिरी फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा
  • नया OnePlus 5T कंपनी के मौज़ूदा फ्लैगशिप वनप्लस 5 का अपग्रेड है
  • नप्लस का नया स्मार्टफोन बेहद ही पतले बेज़ल वाले डिस्प्ले से लैस है
विज्ञापन
वनप्लस 5टी को गुरुवार को लॉन्च किया जाएगा। संभवतः यह इस साल का आखिरी फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा। नया OnePlus 5T स्मार्टफोन कंपनी के मौज़ूदा फ्लैगशिप वनप्लस 5 का अपग्रेड है। वनप्लस का नया स्मार्टफोन बेहद ही पतले बेज़ल वाले डिस्प्ले से लैस है। यह फीचर आज की तारीख में चलन में है। इस फोन को लॉन्च करने के बाद चीनी कंपनी सीधे तौर पर फुलव्यू डिस्प्ले वाले आईफोन X, सैमसंग गैलेक्सी नोट 8, शाओमी मी मिक्स 2 और अन्य हैंडसेट को चुनौती देगी। दूसरी तरफ, कंपनी भी इस हैंडसेट को प्रमोट करने का कोई मौका नहीं चूक रही है। कंपनी ने इसी मकसद से दो वीडियो जारी किए हैं जिसमें वनप्लस 5टी को देखने के बाद लोगों की प्रतिक्रिया दिखाई गई है। इस लेख में आगे हम आपको वनप्लस 5टी के लॉन्च के वक्त, लाइव स्ट्रीम देखने की तरीके और कथित स्पेसिफिकेशन व फीचर के बारे में बताएंगे।


OnePlus 5T इस वक्त होगा लॉन्च
भारतीय समयानुसार वनप्लस 5टी को रात साढ़े 9 बजे लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च इवेंट अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में आयोजित हो रहा है। अपने प्रशंसकों के लिए कंपनी नई दिल्ली, मुंबई, बैंगलुरु, हैदराबाद और पुणे के सिनेमा हॉल में भी लॉन्च इवेंट की लाइव स्क्रीनिंग करेगी। वनप्लस ने तो लॉन्च इवेंट देखने के लिए टिकट भी बेचे हैं और जानकारी दी है कि सभी शहरों में सारे टिकट बिक भी चुके हैं।

(OnePlus 5T: कीमत, फीचर और स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले जानें)

OnePlus 5T का लाइव स्ट्रीम
वनप्लस 5टी के लॉन्च इवेंट को लाइव स्ट्रीम भी किया जाएगा। आप चाहें तो यूट्यूब पर जाकर इवेंट देख सकते हैं या फिर इस पेज में इंबेड किए गए वीडियो को एक क्लिक करके इवेंट देख सकते हैं। यूट्यूब पर चाहें तो आप गूगल अकाउंट से लॉगइन करके इवेंट के लिए अलर्ट भी लगा सकते हैं।


OnePlus 5T की कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर
हाल ही में आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि कंपनी के पहले फुल-स्क्रीन स्मार्टफोन की कीमत बेहद ही आक्रामक होगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि वनप्लस 5टी की कीमत इसके पुराने वेरिएंट वनप्लस 5 के आसपास रहेगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि वनप्लस धीरे-धीरे वनप्लस 5 के 8 जीबी वेरिएंट को मार्केट से हटा लेगी। इस वेरिएंट की जगह ले लेगा वनप्लस 5टी। भारतीय मार्केट में वनप्लस 5 के इस वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है।

OnePlus 5T को कथित तौर पर एक चीनी रिटेलर साइट पर लॉन्च करने से पहले लिस्ट कर दिया गया था। लिस्टिंग से हैंडसेट कई स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए थे। इसमें 6 इंच क्वाड एचडी स्क्रीन और 2.45 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिया जाएगा। फोन को 6 जीबी और 8 जीबी रैम विकल्प के साथ 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज में लॉन्च किया जा सकता है। कैमरे की बात कें तो, हैंडसेट में 16 मेगापिक्सल और 20 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे दिये जा सकते हैं। फोन में एक 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

ये स्पेसिफिकेशन OnePlus 5 से मेल खाते हैं, लेकिन अंतर बैटरी क्षमता और डिस्प्ले का है। अपग्रेडेड वेरिएंट में 3450 एमएएच की बैटरी है और 6 इंच का बड़ा डिस्प्ले है। कुछ रिपोर्ट में डिस्प्ले में फुल-एचडी+ 1080x2160 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन होने का दावा है।

OnePlus 5T को लॉन्च करने से पहले कंपनी ने इसकी उपलब्धता के संबंध में जानकारी दे दी थी। अमेज़न इंडिया ने बताया है कि वनप्लस 5टी को भारत में 21 नवंबर को बेचा जाएगा। यह सेल सिर्फ अमेज़न प्राइम मेंबर के लिए होगी। हैंडसेट को इस दिन फ्लैश सेल में उपलब्ध कराया जाएगा।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Large, bright and clear screen
  • Great battery life
  • Useful software features
  • Very good performance
  • कमियां
  • Photo quality in daylight could be better
  • No weatherproofing or wireless charging
  • Android 8.0 update will take months
डिस्प्ले6.01 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Hero Motocorp ने लॉन्च किया Vida VX2 Go FB, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
  3. Sony के वायरलैस हेडफोन्स नए, खूबसूरत Olive Grey फिनिश में अगले हफ्ते होंगे लॉन्च!
  4. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी! फिर लीक हुए स्पेसिफिकेशंस
  5. 7,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Honor का लेटेस्ट फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  6. WhatsApp चलाने के लिए अब बतानी होगी उम्र! भारत में यूजर्स की एज वैरिफिकेशन शुरू?
  7. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
  8. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  9. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  10. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »