वनप्लस 5टी की बिक्री भारत में 21 नवंबर को, लेकिन...

अमेज़न इंडिया ने पुष्टि कर दी है कि वनप्लस 5टी को भारत में 21 नवंबर को बेचा जाएगा। यह सेल सिर्फ अमेज़न प्राइम मेंबर के लिए होगी। हैंडसेट को इस दिन फ्लैश सेल में उपलब्ध कराया जाएगा।

वनप्लस 5टी की बिक्री भारत में 21 नवंबर को, लेकिन...
ख़ास बातें
  • वनप्लस 5टी को अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में लॉन्च किया जाएगा
  • अमेज़न इंडिया ने बताया, वनप्लस 5टी को भारत में 21 नवंबर को बेचा जाएगा
  • यह सेल सिर्फ अमेज़न प्राइम मेंबर के लिए होगी
विज्ञापन
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 5टी से गुरुवार को पर्दा उठाएगी। वनप्लस 5टी को अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में लॉन्च किया जाएगा। OnePlus 5T को लॉन्च करने से पहले कंपनी ने इसकी उपलब्धता के संबंध में जानकारी दे दी है। अब अमेज़न इंडिया ने पुष्टि कर दी है कि वनप्लस 5टी को भारत में 21 नवंबर को बेचा जाएगा। यह सेल सिर्फ अमेज़न प्राइम मेंबर के लिए होगी। हैंडसेट को इस दिन फ्लैश सेल में उपलब्ध कराया जाएगा।

अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर इस हैंडसेट के लिए नए पेज को लाइव किया गया है। पेज से पता चला है कि 21 नवंबर को शाम साढ़े 4 बजे आयोजित होगी। OnePlus 5T में बेहद ही पतले बेज़ल वाले डिस्प्ले होने की उम्मीद है। डिज़ाइन में इस बदलाव के ज़रिए कंपनी अन्य प्रीमियम फोन को चुनौती देना चाह रही है। वनप्लस ने पहले ही यह बताया है कि वनप्लस 5टी को आम यूज़र के लिए 28 नवंबर को उपलब्ध कराया जाएगा।

(OnePlus 5T: कीमत, फीचर और स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले जानें)
 

OnePlus 5T की भारत में कीमत

हाल ही में आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि कंपनी के पहले फुल-स्क्रीन स्मार्टफोन की कीमत बेहद ही आक्रामक होगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि वनप्लस 5टी की कीमत इसके पुराने वेरिएंट वनप्लस 5 के आसपास रहेगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि वनप्लस धीरे-धीरे वनप्लस 5 के 8 जीबी वेरिएंट को मार्केट से हटा लेगी। इस वेरिएंट की जगह ले लेगा वनप्लस 5टी। भारतीय मार्केट में वनप्लस 5 के इस वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है।
 

वनप्लस 5टी के स्पेसिफिकेशन

OnePlus 5T को कथित तौर पर एक चीनी रिटेलर साइट पर लॉन्च करने से पहले लिस्ट कर दिया गया था। लिस्टिंग से हैंडसेट कई स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए थे। इसमें 6 इंच क्वाड एचडी स्क्रीन और 2.45 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिया जाएगा। फोन को 6 जीबी और 8 जीबी रैम विकल्प के साथ 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज में लॉन्च किया जा सकता है। कैमरे की बात कें तो, हैंडसेट में 16 मेगापिक्सल और 20 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे दिये जा सकते हैं। फोन में एक 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

ये स्पेसिफिकेशन OnePlus 5 से मेल खाते हैं, लेकिन अंतर बैटरी क्षमता और डिस्प्ले का है। अपग्रेडेड वेरिएंट में 3450 एमएएच की बैटरी है और 6 इंच का बड़ा डिस्प्ले है। कुछ रिपोर्ट में डिस्प्ले में फुल-एचडी+ 1080x2160 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन होने का दावा है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Large, bright and clear screen
  • Great battery life
  • Useful software features
  • Very good performance
  • कमियां
  • Photo quality in daylight could be better
  • No weatherproofing or wireless charging
  • Android 8.0 update will take months
डिस्प्ले6.01 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »