OnePlus 5 के कैमरे से ली गईं तस्वीरें लॉन्च से पहले आईं सामने

वनप्लस 5 को लेकर लीक रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। और अब कंपनी ने भी इस स्मार्टफोन के बारे में जानकारी देना शुरू कर दिया है। वनप्लस ने पुष्टि कर दी है कि अगले फ्लैगशिप नाम OnePlus 5 होगा। चीनी सभ्यता में चार नंबर को शुभ नहीं माना जाता है इसलिए कंपनी ने इस नंबर का इस्तेमाल नहीं किया है। इसके अलावा, OnePlus 5 डिवाइस में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होने की पुष्टि हुई है और ये डिवाइस चार कलर वेरिएंट तक में लॉन्च किया जा सकता है।

OnePlus 5 के कैमरे से ली गईं तस्वीरें लॉन्च से पहले आईं सामने
ख़ास बातें
  • वनप्लस 5 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होगा
  • वनप्लस 5 को चार वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है
  • वनप्लस 5 में वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है
विज्ञापन
वनप्लस 5 को लेकर लीक रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। और अब कंपनी ने भी इस स्मार्टफोन के बारे में जानकारी देना शुरू कर दिया है। वनप्लस ने पुष्टि कर दी है कि अगले फ्लैगशिप नाम OnePlus 5 होगा। चीनी सभ्यता में चार नंबर को शुभ नहीं माना जाता है इसलिए कंपनी ने इस नंबर का इस्तेमाल नहीं किया है। इसके अलावा, OnePlus 5 डिवाइस में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होने की पुष्टि हुई है और ये डिवाइस चार कलर वेरिएंट तक में लॉन्च किया जा सकता है। अब, एक ताजा ट्वीट से संकेत मिलते हैं कि कैमरे में कई बड़े बदलाव किए जाएंगे, ख़ास तौर पर वनप्लस 5 को कम रोशनी में बेहतरीन फोटोग्राफी के लिए ध्यान दिया जाएगा।

वनप्लस ने एक साथ दो तस्वीरों को ट्वीट किया है- एक तस्वीर धुंधली है जबकि दूसरी में क्रिस्प डिटेल और उचित एक्सपोज़र देखा जा सकता है। इस तस्वीर में एक पुल है और स्ट्रीट लाइट भी जल रही हैं। वनप्लस ने इन तस्वीरों को देखने वालों से OnePlus 5 द्वारा ली गई तस्वीर का अंदाज़ा लगाने को कहा है। और हमें लगता है कि ज़्यादा स्पष्ट और बेहतर दिख रही दूसरी तस्वीर ही वनप्लस 5 से ली गई है।

अभी तक इस बात को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है कि पहली तस्वीर को किस कैमरे से क्लिक किया गया है। इसलिए तुलना करना थोड़ा बेमानी भी है। हो सकता है कि पहली तस्वीर पिछले वनप्लस 3टी या किसी और एंड्रॉयड डिवाइस से ली गई है। हाल ही में OnePlus 5 की लीक तस्वीरों से वनप्लस 5 स्मार्टफोन में एक वर्टिकिल डुअल रियर कैमरा होने का खुलासा हुआ था। इसके अलावा फोन में मेटल फ्रेम और आगे की तरफ़ एक होम बटन होगा। होम बटन में ही फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया जाएगा।

गौर करने वाली बात है कि, वनप्लस ने हाल ही में दावा किया था भारत में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ आने वाला यह पहला फोन होगा। प्रोसेसर के अलावा, वनप्लस 5 में एक 5.5 इंच क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) डिस्प्ले  होने की भी ख़बरें हैं। वनप्लस 3टी के अपग्रेडेड वेरिएंट OnePlus 5 में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होने का पता चला है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (128 जीबी तक) बढ़ाया जा सकता है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Ergonomic and light
  • Good primary camera
  • Very good system and app performance
  • Fast charging works very well
  • Handy software features
  • कमियां
  • Uninspiring design
  • Weak sunlight legibility
  • Dual camera setup feels half-baked
  • No stabilisation at 4K
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  6. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  8. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »