वनप्लस 5 होगा भारत में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर वाला पहला स्मार्टफोन

हाल ही में वनप्लस ने अपने आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 5 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर की पुष्टि की थी। अब चीनी स्मार्टफोन निर्माता ने दावा किया है कि वनप्लस 5 पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा जिसे भारत में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। गौर करने वाली बात है कि, सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ को अमेरिका में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया।

वनप्लस 5 होगा भारत में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर वाला पहला स्मार्टफोन
विज्ञापन
हाल ही में वनप्लस ने अपने आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 5 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर की पुष्टि की थी। अब चीनी स्मार्टफोन निर्माता ने दावा किया है कि वनप्लस 5 पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा जिसे भारत में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। गौर करने वाली बात है कि, सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ को अमेरिका में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया। लेकिन भारत में पिछले महीने लॉन्च हुए इन स्मार्टफोन में सैमसंग एक्सीनॉस 8895 प्रोसेसर दिया गया है।

इससे पहले इसी महीने, गैज़ेट्स 360 के साथ बातचीत में क्वालकॉम इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट और प्रेसिडेंट लैरी पॉलसन ने बताया कि देश स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ आने वाले कुछ स्मार्टफोन ही हैं जो जल्द देश में लॉन्च होंगे। पॉलसन ने कहा, ''स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर से लैस चुनिंदा स्मार्टफोन का भारत आना तय है। लेकिन हम स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों से खुलासे का हक नहीं छीनना चाहते।'' अब वनप्लस इन निर्माताओं में पहली कंपनी है जो भारत में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर से लैस स्मार्टफोन लॉन्च करेगी।

क्वालकॉम के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट संजय मेहता ने वनप्लस के ऐलान पर कहा, ''वनप्लस हर स्मार्टफोन को ऐसे बनाती है जैसे कि यह किसी कलाकृति का निर्माण कर रही हो ना कि सिर्फ बड़ी संख्या में एक प्रोडक्ट। अब तक लॉन्च हुए सभी वनप्लस स्मार्टफोन में प्रीमियम स्नैपड्रैगन मोबाइल प्लेटफॉर्म दिया जाता रहा है। हर जेनरेशन के वनप्लस हैंडसेट में दमदार परफॉर्मेंस दिया गया है।''

स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर वाले अभी तक पांच स्मार्टफोन ही आए हैं- इनमें सैमसंग गैलेक्सी एस8, सैमसंग गैलेक्सी एस8+, सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड प्रीमियम, शाओमी मी 6 और शार्प एक्वॉस आर। इस दावे के साथ ही वनप्लस ने संकेत दिए हैं कि कंपनी वनप्लस 5 को भारत में शाओमी मी 6 और सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड प्रीमियम से पहले लॉन्च करेगी। अगर ऐसा होता है तो, चीनी स्मार्टफोन निर्माता को भारत में बिक्री के मामले में शाओमी की तुलना में फ़ायदा मिल सकता है।

वनप्लस और क्वालकॉम ने एक ब्लॉग पोस्ट और ट्वीट के जरिए हाल ही में पुष्टि की थी कि आने वाले वनप्लस 5 में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होगा। इस स्मार्टफोन को कंपनी द्वारा इन्हीं गर्मियों में लॉन्च किया जाना है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Ergonomic and light
  • Good primary camera
  • Very good system and app performance
  • Fast charging works very well
  • Handy software features
  • कमियां
  • Uninspiring design
  • Weak sunlight legibility
  • Dual camera setup feels half-baked
  • No stabilisation at 4K
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  2. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  3. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  4. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  5. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
  6. स्पेस में होगा भारत का अपना स्टेशन, जाने कब बनकर होगा तैयार, ISRO चेयरमैन का खुलासा
  7. BGMI Redeem Codes: देर हो जाए, उससे पहले रिडीम कर लो ये 50 नए कोड, फ्री मिलेंगे कई रिवॉर्ड
  8. Lava Virat V1 Pro 5G ने दी 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें सबकुछ
  9. TVS की बिक्री में आया उछाल! iQube, Jupiter, Apache, Ntorq से लेकर Ronin तक, यहां देखें हर मॉडल की सेल्स
  10. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »