वनप्लस 5 इन रंगों में हो सकता है उपलब्ध, टीज़र ज़ारी

अगर कोई ऐसा स्मार्टफोन है जिसके बारे में लीक और ख़बरें सबसे तेजी से आ रही हैं तो वो है वनप्लस 5। अभी तक लॉन्च नहीं किए गए वनप्लस 5 फ्लैगशिप स्मार्टफोन के डिज़ाइन को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। अब कंपनी ने आने वाले वनप्लस 5 स्मार्टफोन के कलर वेरिएंट को लेकर भी असमंजस की स्थिति पैदा कर दी है। वनप्लस ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है।

वनप्लस 5 इन रंगों में हो सकता है उपलब्ध, टीज़र ज़ारी
विज्ञापन
अगर कोई ऐसा स्मार्टफोन है जिसके बारे में लीक और ख़बरें सबसे तेजी से आ रही हैं तो वो है वनप्लस 5। अभी तक लॉन्च नहीं किए गए वनप्लस 5 फ्लैगशिप स्मार्टफोन के डिज़ाइन को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। अब कंपनी ने आने वाले वनप्लस 5 स्मार्टफोन के कलर वेरिएंट को लेकर भी असमंजस की स्थिति पैदा कर दी है। वनप्लस ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है।

अपने लेटेस्ट ट्वीट में वनप्लस ने कहा, ''आपके अगले फोन का रंग क्या होना चाहिए?'' कंपनी द्वारा 'एस' की जगह 5 नंबर का इस्तेमाल किया गया है जिससे स्पष्ट तौर पर संकेत मिलते हैं कि कंपनी आन वाले वनप्लस 5 के कलर वेरिएंट के बारे में बात कर रही है। पहला कलर विकल्प ब्लैक, तीसरा रेड और चौथा गोल्ड जैसा दिख रहा है। कंपनी द्वारा ज़िक्र किए गए दूसरे विकल्प से अभी कुछ साफ-साफ नहीं पता चल पा रहा है।

कमेंट सेक्शन में, जब किसी यूज़र ने इस कलर को स्लुशी बताया, तो वनप्लस ने स्पष्ट करते हुए कहा कि ''असल में यह यूनिकॉर्न है।'' अभी कंपनी ने चूंकि कुछ भी स्पष्ट तौर पर नहीं बताया है तो इस जवाब से कुछ भी अनुमान नहीं लगाया जा सकता।

हाल ही में, वनप्लस के सह-संस्थापक कार्ल पेई ने वनप्लस 5 में ऑडियो जैक की पोज़ीशन बताते हुए कहा, ''हेडफोन जैक ने रोड क्रॉस क्यों किया?'' अभी तक लीक हुईं वनप्लस 5 की तस्वीरों में ऑडियो जैक नहीं दिखा है और फोन से इसे हटाए जाने की ख़बरें हैं। हालांकि, पेई के ट्वीट से संकेत मिलते हैं कि हो सकता है हेडफोन जैक स्मार्टफोन में सबसे ऊपर शिफ्ट कर दिया गया है।

इन दो फ़ीचर के अलावा, वनप्लस 5 के डिज़ाइन और डुअल रियर कैमरा सेटअप की पोज़ीशन भी विरोधाभासी लीक के चलते सवालों के घेरे में रहा है। ऐसा लगता है कि, आधिकारिक और सटीक जानकारीक के लिए इन गर्मियों में होने वाले फोन के लॉन्च तक इंतज़ार करना होगा। 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Ergonomic and light
  • Good primary camera
  • Very good system and app performance
  • Fast charging works very well
  • Handy software features
  • कमियां
  • Uninspiring design
  • Weak sunlight legibility
  • Dual camera setup feels half-baked
  • No stabilisation at 4K
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »