OnePlus 13 के कौन-कौन से कलर वेरिएंट आएंगे, लीक हुईं इमेज, जानें डिटेल

OnePlus 13 की रियल लाइफ इमेजेस सामने आई हैं। यह ब्‍लैक, वाइट के अलावा डार्क ब्‍लू कलर में आ सकता है।

OnePlus 13 के कौन-कौन से कलर वेरिएंट आएंगे, लीक हुईं इमेज, जानें डिटेल

फोन में 6 हजार एमएएच की बड़ी बैटरी दी जा सकती है जो 100 वॉट की सुपर फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

ख़ास बातें
  • OnePlus 13 की रियल लाइफ इमेज लीक हुईं
  • इस महीने चीन में लॉन्‍च होगी डिवाइस
  • 6 हजार एमएएच की बैटरी दी जाएगी वनप्‍लस 13 में
विज्ञापन
आने वाले दिनों में तमाम ब्रैंड्स के फ्लैगशिप स्‍मार्टफोन लॉन्‍च होने वाले हैं। OnePlus 13 को लेकर भी कई दिनों से खबरें हैं। खासतौर पर इसके स्‍पेसिफ‍िकेशंस को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। अब OnePlus 13 की रियल लाइफ इमेजेस सामने आई हैं। चीनी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म वीबो (Weibo) पर आई तस्‍वीरों में फोन को कई कलर ऑप्‍शंस में देखा जा सकता है। फोन के टॉप में लेफ्ट साइड में एक गोलाकार कैमरा मॉड्यूल नजर आता है और यह ब्‍लैक, वाइट के अलावा डार्क ब्‍लू कलर में आ सकता है। 

OnePlus 13 को लेकर अनुमान है कि फोन में 6.8 इंच का BOE X2 LTPO AMOLED डिस्‍प्‍ले होगा, जिसकी पीक ब्राइटनैस 6 हजार निट्स हो सकती है। फोन में 6 हजार एमएएच की बड़ी बैटरी दी जा सकती है जो 100 वॉट की सुपर फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी और 50वॉट की मै‍ग्‍ने‍टिक वायरलैस चार्जिंग का सपोर्ट भी इसमें होगा। 

यह उन स्‍मार्टफोन्‍स में सबसे पहला हो सकता है जिसमें क्‍वॉलकॉम का लेटेस्‍ट Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर होगा। कुछ रिपोर्ट्स में इसे Snapdragon 8 एलीट चिपसेट भी कहा जा रहा है। 

इस बीच, OnePlus ने OnePlus 13 की लॉन्च तारीख का खुलासा कर दिया है। चीन में 31 अक्टूबर को शाम 4 बजे (स्थानीय समय) एक लॉन्च इवेंट आयोजित हो रहा है। उसमें वनप्लस 13 को पेश किया जाएगा। 

OnePlus 13 तीन कलर्स में उपलब्ध होगा। वाइट डॉन वर्जन में लेटेस्ट सिल्क ग्लास टेक्नोलॉजी है, जो एक स्लीक और एलिगेंट अपीरियंस प्रदान करती है। ब्लू मोमेंट में बेबीस्किन टेक्सचर दिया जाएगा और इस खूबी के साथ यह इंडस्ट्री का पहला प्रोडक्ट होगा। तीसरा कलर वेरिएंट ओब्सीडियन सीक्रेट होगा, जो वुड ग्रेन ग्लास फिनिश के साथ आता है।

वनप्लस 13 के फ्रंट पर एक माइक्रो-क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले और बैक पैनल पर एक सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल है। पिछले मॉडल्स से अलग, कैमरा मॉड्यूल डिवाइस के फ्रेम के साथ फ्यूज नहीं होता है। सर्कुलर मॉड्यूल के चारों ओर एक मेटल रिंग है, जो एलिगेंस फील प्रदान करने के साथ कैमरा सेटअप को बाकी बैक पैनल से अलग करती है।
 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Slim IP68 and IP69-rated design
  • Magnetic accessories
  • Sharp 120Hz display
  • Plenty of AI features
  • Buttery smooth software performance
  • Great battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • कमियां
  • AI image editing tools aren't impressive
  • Accessories need the magnetic case to function
डिस्प्ले6.82 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1440x3168 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  6. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  7. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  8. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  9. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  10. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  3. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  4. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  9. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  10. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »