Nothing Phone 3a Community Edition हुआ भारत में लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट का प्राइस 28,999 रुपये का है। Nothing Phone 3a Community Edition की केवल 1,000 यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग की गई है

Nothing Phone 3a Community Edition हुआ भारत में लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन की सिर्फ 1,000 यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग की गई है

ख़ास बातें
  • यह Nothing Phone 3a का स्पेशल एडिशन वेरिएंट है
  • इस स्मार्टफोन की केवल 1,000 यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग की गई है
  • यह हैंडसेट 12GB के RAM और 256GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट में लाया गया है
विज्ञापन

कुछ वर्ष पहले स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री करने वाली Nothing ने भारत में मंगलवार को Nothing Phone 3a Community Edition को लॉन्च किया है। इस वर्ष मार्च में पेश किए गए Nothing Phone 3a का यह स्पेशल एडिशन वेरिएंट है। यह  Nothing के कम्युनिटी एडिशन प्रोजेक्ट से जुड़ा है। इसका डिजाइन और UI एलिमेंट्स इस प्रोजेक्ट से जुड़े 700 से अधिक मेंबर्स की ओर से दिए गए सुझावों पर बेस्ड हैं। 

Nothing Phone 3a Community Edition का प्राइस, उपलब्धता

इस स्मार्टफोन के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट का प्राइस 28,999 रुपये का है। Nothing Phone 3a Community Edition की केवल 1,000 यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग की गई है। इस स्मार्टफोन को 13 दिसंबर को बेंगलुरु में होने वाले एक एक्सक्लूसिव स्पेशल ड्रॉप इवेंट में खरीदा जा सकेगा। Nothing Phone 3a Community Edition के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स स्टैंडर्ड मॉडल के समान हैं। Nothing ने बताया है कि उसके कम्युनिटी एडिशन प्रोजेक्ट के पहले स्टेज में डिजाइन का प्रोसेस शामिल था। इसमें कम्युनिटी के मेंबर Emre Kayganacl के हार्डवेयर पैकेज और डिजाइन को चुना गया है। यह मोबाइल फोन के 1990 के दशक के अंत के डिजाइन और 2000 के दशक की टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है। 

Nothing Phone 3a में 6.77 इंच का FHD+ फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले (1,080 x 2,392 पिक्सल्स) 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 3,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 3 दिया गया है। यह Android 15 पर बेस्ड NothingOS 3.1 पर चलता है।

इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में f/1.88 अपार्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का डिजिटल टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 50 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल 4G, 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। स्मार्टफोन्स की मिड-रेंज में Nothing की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 


 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  2. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  3. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  4. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  5. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  6. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  7. ₹44500 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, Amazon दिवाली सेल में सिर्फ आज मौका
  8. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  10. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »