• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Nothing Phone 2 का 11 जुलाई को लॉन्च, अगले महीने भारत में खुलेगा Nothing का सर्विस सेंटर

Nothing Phone 2 का 11 जुलाई को लॉन्च, अगले महीने भारत में खुलेगा Nothing का सर्विस सेंटर

इस फर्म का पहला सर्विस सेंटर कर्नाटक के बेंगलुरू में अगले महीने खोला जाएगा। इस वर्ष के अंत तक इसकी योजना पांच सर्विस सेंटर्स शुरू करने की है

Nothing Phone 2 का 11 जुलाई को लॉन्च, अगले महीने भारत में खुलेगा Nothing का सर्विस सेंटर

पिछले वर्ष Nothing Phone 1 को लॉन्च किया गया था

ख़ास बातें
  • इस वर्ष पांच सर्विस सेंटर शुरू किए जाएंगे
  • अगले वर्ष इनकी संख्या बढ़ाकर 25 की जाएगी
  • Nothing Phone 2 का प्राइस 42,000 रुपये से 43,000 रुपये के बीच हो सकता है
विज्ञापन
कुछ वर्ष पहले स्मार्टफोन में बिजनेस शुरू करने वाली Nothing ने भारत में अपना पहला एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर शुरू करने की जानकारी दी है। यह कर्नाटक के बेंगलुरू में अगले महीने खोला जाएगा। इस वर्ष के अंत तक इसकी योजना पांच सर्विस सेंटर्स शुरू करने की है। Nothing Phone 2 का 11 जुलाई को इंटरनेशनल लॉन्च किया जाएगा। 

Nothing के सर्विस सेंटर पर कस्टमर सपोर्ट के साथ एक्सेसरीज भी खरीदी जा सकेंगी। इस फर्म ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इस वर्ष पांच सर्विस सेंटर शुरू किए जाएंगे। अगले वर्ष इनकी संख्या बढ़ाकर 25 की जाएगी। इस फर्म की भारत में यूनिट के जनरल मैनेजर और वाइस प्रेसिडेंट, Manu Sharma ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे पता चलता है कि भारत को लेकर फर्म कितनी गंभीर है। पिछले वर्ष Nothing Phone 1 को लॉन्च किया गया था। Nothing Phone 2 में Snapdragon 8+ Gen 1 SoC और 6.7 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले मिलेगा। इसके लॉन्च से पहले कुछ अन्य स्पेसिफिकेशंस और प्राइस का संकेत मिला है। 

टिप्सटर Yogesh Brar (@heyitsyogesh) एक ट्वीट में बताया है कि Nothing Phone 2 का प्राइस 42,000 रुपये से 43,000 रुपये के बीच हो सकता है। इस स्मार्टफोन के लिए Flipkart के जरिए 2,000 रुपये का रिफंडेबल डिपॉजिट देकर प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। Nothing Phone 2 के डिजाइन का खुलासा हो चुका है। यह व्हाइट और डार्क ग्रे/ब्लैक कलर्स में उपलब्ध होगा। इसे दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लाया जाएगा। इसके 8 GB RAM + 256 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के यूरोप में बिक्री के लिए 729 यूरो (लगभग 65,600 रुपये) और 12 GB RAM + 512 GB वेरिएंट को 849 यूरो (लगभग 76,500 रुपये) में लिस्ट किया जा सकता है। 

इस स्मार्टफोन में एक बड़ा बदलाव Uber और Zomato जैसे अन्य ऐप्स के लिए सपोर्ट का है। Nothing Phone 2 में यूजर्स को एक विजुअल इंडिकेटर से पता चल सकेगा कि पिकअप या फूड डिलीवरी में कितनी देर लगेगी। Nothing Phone 1 की बड़ी संख्या में बिक्री हुई थी। Nothing Phone 2 में 4,700 mAh की बैटरी होगी। पर्यावरण को लेकर सजगता रखने वाली इस फर्म ने Nothing Phone 2 को बनाने में रिसाइकल्ड मैटीरियल का इस्तेमाल करने का फैसला किया है और इसकी पैकेजिंग में प्लास्टिक नहीं होगा। 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Iconic design, unique notification system
  • Excellent software
  • Very good battery life
  • Improved main camera
  • Slick system performance
  • कमियां
  • Average low-light performance with secondary cameras
  • Video recording quality needs improvement
  • No bundled charger
  • Top variant isn't great value
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता4700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1080x2412 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  5. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  6. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  7. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  8. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  9. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »