Nothing Phone 2 के स्पेसिफिकेशंस और प्राइस लीक, 11 जुलाई को होगा लॉन्च

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8+ Gen 1 SoC और 6.7 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले मिलेगा

Nothing Phone 2 के स्पेसिफिकेशंस और प्राइस लीक, 11 जुलाई को होगा लॉन्च
ख़ास बातें
  • पिछले वर्ष Nothing Phone 1 को लॉन्च किया गया था
  • Nothing Phone 2 के डिजाइन का खुलासा चुका है
  • इसके लिए फ्लिपकार्ट के जरिए प्री-ऑर्डर दिया जा सकता है
विज्ञापन
पिछले कुछ वर्षों में नए स्मार्टफोन मेकर्स की संख्या बढ़ी है। इनमें Nothing भी शामिल है, जिसने पिछले वर्ष Nothing Phone 1 को लॉन्च किया था। यह फर्म भारत में 11 जुलाई को Nothing Phone 2 लॉन्च करेगी। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8+ Gen 1 SoC और 6.7 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले मिलेगा। इसके लॉन्च से पहले कुछ अन्य स्पेसिफिकेशंस और प्राइस का संकेत मिला है। 

टिप्सटर Yogesh Brar (@heyitsyogesh) एक ट्वीट में बताया है कि Nothing Phone 2 का प्राइस 42,000 रुपये से 43,000 रुपये के बीच हो सकता है। इस स्मार्टफोन के लिए Flipkart के जरिए 2,000 रुपये का रिफंडेबल डिपॉजिट देकर प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। Nothing Phone 2 के डिजाइन का खुलासा चुका है। यह व्हाइट और डार्क ग्रे/ब्लैक कलर्स में उपलब्ध होगा। इसे दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लाया जाएगा। इसके 8 GB RAM + 256 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के यूरोप में बिक्री के लिए 729 यूरो (लगभग 65,600 रुपये) और 12 GB RAM + 512 GB वेरिएंट को 849 यूरो (लगभग 76,500 रुपये) में लिस्ट किया जा सकता है। 

Nothing Phone 1 की तरह इसमें भी कर्व्ड रियर पैनल है। इसके वायरलेस चार्जिंग एरिया के निकट LED स्ट्रिप को छह हिस्सों में बांटा गया है। इसमें 33 लाइटिंग जोन होंगे। पिछले वर्ष Nothing Phone 1 को LED स्ट्रिप के नीचे चार्जिंग की स्थिति दिखाने की क्षमता के साथ लॉन्च किया गया था। नए स्मार्टफोन में अन्य सेटिंग्स और फीचर्स भी दिखेंगे। इनमें वॉल्यूम इंडिकेटर शामिल होगा। 

हालांकि, इस स्मार्टफोन में एक बड़ा बदलाव Uber और Zomato जैसे अन्य ऐप्स के लिए सपोर्ट का है। Nothing Phone 2 में यूजर्स को एक विजुअल इंडिकेटर के जरिए यह पता चल सकेगा कि पिकअप या फूड डिलीवरी में कितनी देर लगेगी। Nothing Phone 1 की बड़ी संख्या में बिक्री हुई थी। Nothing Phone 2 में 4,700 mAh की बैटरी होगी। पर्यावरण को लेकर सजगता रखने वाली इस फर्म ने Nothing Phone 2 को बनाने में रिसाइकल्ड मैटीरियल का इस्तेमाल करने का फैसला किया है और इसकी पैकेजिंग में प्लास्टिक नहीं होगा। यह एंड्रॉयड 13 पर चलेगा। इसके साथ तीन वर्ष के एंड्रॉयड अपडेट और चार वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट भी दिए जाएंगे। इस फर्म ने देश में 270 से अधिक कस्टमर सर्विस सेंटर्स शुरू करने की भी जानकारी दी है। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium build quality, unique design
  • Vivid 120Hz OLED display
  • Wireless charging and IP53 rating
  • Decent battery life
  • Clean software, snappy performance
  • Very good primary camera
  • कमियां
  • Secondary cameras struggle in low light
  • No bundled charger
डिस्प्ले6.55 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Iconic design, unique notification system
  • Excellent software
  • Very good battery life
  • Improved main camera
  • Slick system performance
  • कमियां
  • Average low-light performance with secondary cameras
  • Video recording quality needs improvement
  • No bundled charger
  • Top variant isn't great value
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता4700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1080x2412 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 48 घंटे चलने वाले ईयरफोन Ugreen HiTune S6 Pro हुए लॉन्च, जानें कीमत
  2. Lenovo Aurora GH15 गेमिंग हेडफोन लॉन्च हुए 1000mAh बैटरी, RGB लाइटिंग के साथ, जानें कीमत
  3. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
  4. NEET UG Re-exam: Telegram पर बैन के बीच NEET UG का री-एग्जाम आज! 20 लाख स्टूडेंट्स के भविष्य की परीक्षा
  5. 10000mAh बैटरी वाला 20W पावरबैंक Portronics Aero 10 हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  6. 30 दिन बैटरी वाली Amazfit लेटेस्ट स्मार्टवॉच लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  7. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
  8. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  9. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  10. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »