इस वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 30x डिजिटल जूम के साथ हो सकता है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है
इस स्मार्टफोन को चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है
बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Motorola का पहला वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इसे Motorola Razr Flex 27 कहा जा सकता है। इस स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। हाल ही में अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने भी अपना पहला पासपोर्ट-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च किया है। वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन की कैटेगरी में Samsung Galaxy Z Fold 8 और Xiaomi 18 Fold को भी पेश किया गया है।
बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर मोटोरोला के पहले वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन की लिस्टिंग हुई है। Motorola Razr Flex 27 के चिपसेट का मॉडल नंबर - QTI SM8845 है। यह मॉडल नंबर Qualcomm के Snapdragon 8 Gen 5 से जुड़ा है। इस चिपसेट में 3.4 GHz पर क्लॉक्ड छह एफिशिएंसी कोर्स और 3.8 GHz की पीक क्लॉक स्पीड के साथ दो परफॉर्मेंस कोर्स होंगे। इस स्मार्टफोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 2,669 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 8,837 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है।
Motorola Razr Flex 27 में 12 GB तक RAM हो सकता है। इस स्मार्टफोन में Android 17 पर बेस्ड Hello UI का नया वर्जन दिया जा सकता है। हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि इस पासपोर्ट स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन में फ्लैट रियर पैनल दिया जा सकता है। इसके रियर में ऊपर पिल-शेप वाला कैमरा मॉड्यूल हो सकता है। Motorola Razr Flex 27 को चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।
इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 30x डिजिटल जूम के साथ हो सकता है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल सकता है। Motorola Razr Flex 27 में 5,000 mAh की बैटरी Qi2 वायरलेस फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन के लिए Pantone Dark Botanical Garden और Pantone Coriander कलर्स के विकल्प मिल सकते हैं। Motorola Razr Flex 27 में 5,000 mAh की बैटरी Qi2 वायरलेस फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन में 6.92 इंच OLED इनर डिस्प्ले 1,728 x 2,364 पिक्सल्स के रिजॉल्यूशन और 165 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसमें 4.97 इंच OLED कवर स्क्रीन 1,736 x 1,140 पिक्सल्स के रिजॉल्यूशन के साथ दी जा सकती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट