अमेरिकी डिवाइसेज मेकर एपल के प्रॉफिट में भी इससे पिछले वर्ष की तुलना में बढ़ोतरी हुई है। हाल ही में कंपनी ने iPhone 18 Pro सीरीज और अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च किया है
हाल ही में एपल ने नई आईफोन सीरीज को लॉन्च किया है
दुनिया भर में लोकप्रिय iPhone बनाने वाली Apple का भारत में बिजनेस तेजी से बढ़ रहा है। देश में पिछले फाइनेंशियल ईयर में इस अमेरिकी कंपनी का रेवेन्यू एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का रहा है। एपल के प्रॉफिट में भी इससे पिछले वर्ष की तुलना में बढ़ोतरी हुई है। हाल ही में कंपनी ने iPhone 18 Pro सीरीज और अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च किया है।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत में पिछले फाइनेंशियल ईयर में एपल का ऑपरेशंस से रेवन्यू 1,03,853 करोड़ रुपये का रहा है। यह इससे पिछले फाइनेंशियल ईयर की तुलना में लगभग 31 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। देश के स्मार्टफोन मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Samsung का पिछले फाइनेंशियल ईयर में स्मार्टफोन्स से रेवेन्यू लगभग 1.4 प्रतिशत घटकर लगभग 81,472 करोड़ रुपये का है।
भारत में पिछले फाइनेंशियल ईयर में एपल का नेट प्रॉफिट लगभग 66 प्रतिशत बढ़कर लगभग 3,196 करोड़ रुपये का रहा है। मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint के डेटा के अनुसार, देश में पिछले फाइनेंशियल ईयर में स्मार्टफोन्स का मार्केट वॉल्यूम के लिहाज से लगभग दो प्रतिशत और वैल्यू में लगभग नौ प्रतिशत बढ़ा है। इस मार्केट में 30,000 रुपये से ज्यादा के प्राइस वाली कैटेगरी में सबसे अधिक ग्रोथ हुई है। एपल की वॉल्यूम के लिहाज से ग्रोथ इससे पिछले फाइनेंशियल ईयर की तुलना में दोगुने से अधिक की है।
पिछले महीने एपल ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल से पहले लॉन्च किया था। इन स्मार्टफोन्स के साथ कंपनी के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन को भी पेश किया गया था। इस सीरीज के बेस मॉडल को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। एपल को इस स्मार्टफोन की जोरदार डिमांड मिलने का अनुमान है। इस वजह से इसका बड़ा स्टॉक तैयार किया जा सकता है। अगले वर्ष मार्च में इस स्मार्टफोन को iPhone 18e के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स में कंपनी का A20 चिपसेट हो सकता है। iPhone 18 में 6.3 इंच डिस्प्ले मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। iPhone 18 Pro में 6.3 इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले और iPhone 18 Pro Max में 6.9 इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले 1,600 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट