Amazon पर Amazon Great Indian Festival Reloaded सेल में नया स्मार्टफोन खरीदने पर बचत हो सकती है।
Photo Credit: Xiaomi
Redmi A7 Pro 5G में 6300mAh की बैटरी है।
Amazon Great Indian Festival Reloaded सेल में नया स्मार्टफोन खरीदने पर बचत हो सकती है। आज हम ₹20 हजार के बजट में आने वाले स्मार्टफोन्स पर मिलने वाले डिस्काउंट की बात कर रहे हैं। दिवाली के मौके पर अगर आप अपने लिए या अपने करीबी के लिए नया स्मार्टफोन तलाश कर रहे हैं और बजट ₹20,000 से कम है तो Redmi A7 Pro 5G, Samsung Galaxy M17e 5G, OnePlus N6x, Tecno Pop X 5G और Redmi 15C 5G Prime Edition जैसे मोबाइल बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं। आइए इन स्मार्टफोन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
OnePlus N6x
OnePlus N6x (4GB+64GB) अमेजन पर ₹18,499 में लिस्ट किया गया है। Axis Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (1250 तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹17,249 हो जाएगी। यह फोन 7,000mAh की बैटरी से लैस किया गया है। इस फोन में मिलिट्री ग्रेड ड्यूराबिलिटी के साथ बड़ा 5300mm2 कूलिंग सिस्टम दिया गया है।
Redmi A7 Pro 5G
Redmi A7 Pro 5G का 4GB+64GB वेरिएंट ₹14,497 में उपलब्ध हो रहा है। अमेजन पर सेल के दौरान Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान किया जाता है तो ₹434 तक कैशबैक मिल सकता है। Redmi के इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.9 इंच की डिस्प्ले दी गई है। वहीं 6300mAh की बैटरी है जो कि 15 वॉट क्विक चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Samsung Galaxy M17e 5G
Samsung Galaxy M17e 5G का 4GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹16,498 में मिल रहा है। ई-कॉमर्स साइट पर Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर ₹434 तक कैशबैक पा सकते हैं। इस फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले से लैस है। धूल और पानी से बचाव के लिए IP54 रेटिंग दी गई है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
Tecno Pop X 5G
Tecno Pop X 5G (4GB+128GB) अमेजन पर ₹15,499 में लिस्टेड है। ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (1250 तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹14,249 हो जाएगी। POP X 5G में 6500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। यह फोन IP64 Pro रेटिंग और MIL-STD 810H प्रोटेक्शन से लैस है।
Redmi 15C 5G Prime Edition
Redmi 15C 5G Prime Edition में 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा भी मिलता है। 15C 5G Prime Edition का 4GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर ₹15,999 में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा अगर Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट होती है तो ₹479 कैशबैक भी पा सकते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी