SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?

अगर आपका अकाउंट स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में है तो आपके लिए थोड़ी चिंताजनक खबर है।

SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?

Photo Credit: Pexels/Tima Miroshnichenko

SBI ग्राहकों का डाटा ऑनलाइन डार्क वेब पर लीक हो गया है।

ख़ास बातें
  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहकों का डाटा ऑनलाइन डार्क वेब पर लीक हुआ है।
  • बैंक ने साइबर अटैक की जानकारी देते हुए बताया 3,897 ग्राहकों का डाटा है।
  • SBI को 16 अक्टूबर को थ्रेट इंटेलिजेंस प्रोवाइडर से लीक के अलर्ट मिले थे।
विज्ञापन

अगर आपका अकाउंट स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में है तो आपके लिए थोड़ी चिंताजनक खबर है। बैंक के करीबन 3,897 ग्राहकों का डाटा डार्क वेब पर ऑनलाइन लीक हो गया है। बैंक ने खुद इस साइबर अटैक की जानकारी देते हुए बताया कि इस डाटा के लीक होने से बैंक के कामकाज में कोई रुकावट नहीं आई है। हालांकि, इस डाटा के लीक होने से ग्राहकों के बीच वित्तीय फ्रॉड का खतरा पैदा हो गया है। ऐसे में अकाउंट होल्डर्स को सावधान रहना चाहिए और किसी के साथ भी ओटीपी से लेकर अन्य कोई जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए।

एसबीआई ग्राहकों की निजी जानकारी
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने 21 अक्टूबर को एक स्टॉक एक्सचेंज में दी गई एक फाइलिंग में बताया कि डार्क वेब्स पर मौजूद करीबन 3.75 लाख रिकॉर्ड्स की शुरुआती जांच में पता चला कि करीबन 3,897 ऐसे हैं, जिनमें निजी जानकारी शामिल है। इस जानकारी में ग्राहकों के नाम, लिंग, मोबाइल नंबर, जन्म तिथि और ईमेल एड्रेस से लेकर घर का पता शामिल है। इन रिकॉर्ड में ब्रांच और कस्टमर इंफॉर्मेशन फाइल (CIF) आइडेंटिफायर्स और लोन और ली रिकॉर्ड से संबंधित लीड आईडी और मेटाडेटा शामिल है।

एसबीआई को 16 अक्टूबर को अपने थ्रेट इंटेलिजेंस सर्विस प्रोवाइडर डिफेंस साइबर एजेंसी और इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-in) से डाटा लीक के बारे में अलर्ट मिले थे। इसके बाद बैंक ने अपनी इंसिडेंट रिस्पॉन्स प्रक्रिया शुरू कर दी। इसके अलावा इस मामले की जांच के लिए CERT-In के अलग साइबर सिक्योरिटी एजेंसी को लगाया है। बैंक ने तुरंत अपने साइबर इंसिडेंट रिस्पॉन्स और रोकथाम प्रोटोकॉल को एक्टिव कर दिया। इसके अलावा बैंक ने बताया कि इस घटना से उसके कामकाज, फाइनेंशियल परफॉर्मेंस या बिजनेस में रुकावट नहीं आई और न ही कोई खास असर पड़ा। बैंक का मुख्य कामकाज बिना किसी रुकावट के सामान्य तौर पर चल रहा है। फिलहाल इस पर जांच चल रही है। हालांकि, ऑनलाइन लीक हुआ डाटा कितना सटीक और महत्वपूर्ण है, इसकी पुष्टि करने के लिए  और इसका सोर्स क्या है और कितना डाटा लीक हुआ, यह पता लगाने के लिए डीटेल में जांच की जरूरत है।

एसबीआई अकाउंट धारकों को क्या करना चाहिए?

इस डेटा के लीक होने के बाद एसबीआई ग्राहकों को घबराने या अपना अकाउंट बंद करवाने की जरूरत नहीं है।
अकाउंट धारकों को किसी भी अनजान कॉल, मैसेज और ईमेल को लेकर सतर्क रहना चाहिए।
अगर बैंकिंग, लोन या पहचान की पुष्टि को लेकर कोई मैसेज या कॉल आए तो उसका जवाब न दें और तुरंत बैंक से संपर्क करें।
कभी भी अपना ओटीपी, पिना या पासवर्ड जैसी जानकारी किसी के साथ भी साझा नहीं करनी चाहिए, चाहे कोई आपसे दावा करे कि वह एसबीआई या आरबीआई से है।
एसएमएस और ईमेल अलर्ट को ऑन रखना चाहिए और समय-समय पर अपनी अकाउंट की एक्टिविटीज को चेक करते रहना चाहिए। संदिग्ध ट्रांजेक्शन नजर आने पर उसकी रिपोर्ट करनी चाहिए।
हमेशा बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट, ऐप या वेरिफाईड कस्टमर-सर्विस चैनल का ही उपयोग करना चाहिए और किसी भी अंजान लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए।
बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन की जरूरत नहीं होने पर उसे लॉक रखा जा सकता है। इसके लिए आप UIDAI के ऑफिशियल माध्यमों पर जा सकते हैं।
किसी तरह का फ्रॉड होने या शक होने पर भारत की साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा cybercrime.gov.in पर जाकर रिपोर्ट भी कर सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 Ultra लॉन्च हो सकता है 10,000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  2. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग
  3. Meta Muse AI की भारतीय प्राइसिंग लीक, ₹1799 से शुरू होंगे प्लान!
  4. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
  5. iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  6. Oppo ला रही 12000mAh बैटरी वाला नया फोन, 2 रियर कैमरा, फ्लैट डिस्प्ले फीचर्स!
  7. Infinix GT 50 Pro vs Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16: ₹70000 में कौन सा है बेस्ट?
  8. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं डुअल Sony LYT-L910 कैमरा 
  9. URBAN लाया नया फिटनेस बैंड, 45 घंटे चलेगी बैटरी, साथ में ईयरबड्स भी
  10. Instagram पर AI करेगा आयु की पहचान, फिर दिखाएगा कंटेंट, झूठ होने पर करेगा अकाउंट ब्लॉक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »