फोन में 200MP के दो कैमरा मिल सकते हैं।
Photo Credit: Huawei
Oppo का फोन Huawei Pura X View का प्रतिस्पर्धी बनकर आ सकता है
Oppo का पहला वाइड फोन मार्केट में लाने की तैयारी चल रही है। कथित तौर पर कंपनी अपने पहले चौड़े फोन पर काम कर रही है। Huawei Pura X View की तर्ज पर इसे कंपनी तैयार कर सकती है। फोन के नाम का खुलासा भले ही अभी नहीं हुआ है लेकिन इसके स्पेसिफिकेशंस जरूर लीक होने शुरू हो गए हैं। लेटेस्ट लीक कहता है कि फोन में बड़ी बैटरी के साथ बेहतर कैमरा और प्रोसेसर मिल सकता है। आइए जानते हैं डिटेल्स।
Oppo का पहला वाइड फोन जल्द ही एंट्री ले सकता है। कथित तौर पर कंपनी फोन पर काम कर रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जाने माने टिप्स्टर @Gadgetsdata ने फोन के स्पेसिफिकेशंस को लेकर अहम बातें कही हैं। फोन का नाम Reno X सुझाया गया है। फोन में 6.35 इंच का डिस्प्ले मौजूद हो सकता है। यह 1.5K रिजॉल्यूशन से लैस होकर आ सकता है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है।
इसके अलावा चीन से जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने भी इसके स्पेसिफिकेशंस लीक किए हैं। जिसके मुताबिक, Oppo के वाइड फोन में मीडियाटेक का Dimensity 9600M प्रोसेसर मिल सकता है। फोन में 200MP के दो कैमरा मिल सकते हैं। इनमें ISOCELL HPE और ISOCELL HP5 सेंसर बताया गया है। 200MP का एक कैमरा पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस बताया गया है। तीसरा कैमरा 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस हो सकता है।
अपकमिंग स्मार्टफोन 8,000mAh बैटरी से लैस हो सकता है। फोन का आस्पेक्ट रेश्यो 16:9 बताया गया है। Huawei Pura X View का प्रतिस्पर्धी बनकर यह फोन आ सकता है जिसमें 6.39 इंच का डिस्प्ले मिलता है। फोन के डाइमेंशन 144.1x87x6.7mm में आते हैं। यह वाइड फोन Kirin 9030S चिप से लैस होकर आता है। फोन में तीन कैमरा मिलते हैं। यह 7,000mAh की बड़ी बैटरी से लैस होकर आता है। हालांकि Oppo की ओर से वाइड फोन को लेकर अभी कोई संकेत नहीं है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट