Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत

फोन में डुअल कैमरा है जिसमें मेन लेंस 200MP का है।

Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत

Photo Credit: Honor

Honor WIN 2 में 6.89 इंच बड़ा Visionox 2K डिस्प्ले दिया गया है।

ख़ास बातें
  • Honor WIN 2 में 6.89 इंच बड़ा Visionox 2K डिस्प्ले दिया गया है।
  • प्रोसेसिंग के लिए 2nm पर बना Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट है।
  • फोन खास गेमिंग फोकस्ड फीचर्स से लैस होकर आता है।
विज्ञापन

Honor WIN 2 को कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर मार्केट में लॉन्च कर दिया है। फोन में धांसू फीचर्स मिलते हैं। यह 6.89 इंच बड़े Visionox 2K 185Hz डिस्प्ले से लैस होकर आता है। फोन में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen6 चिपसेट मिलता है। इसमें गेमिंग के लिए खास फीचर्स को परोसा गया है। फोन में ट्रिपल कैमरा है जिसमें मेन लेंस 200MP का है। फोन में 10100mAh की बैटरी मिलती है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से। 

Honor WIN 2 Price

Honor WIN 2 को कंपनी ने चीनी मार्केट में पेश किया है। फोन के 12GB रैम, 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 5499 युआन (लगभग रुपये) में खरीदा जा सकता है। फोन दो रंगों में लॉन्च किया गया है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा। 

Honor WIN 2 Specifications

Honor WIN 2 में 6.89 इंच बड़ा Visionox 2K डिस्प्ले दिया गया है। यह 185Hz रिफ्रेश रेट से लैस5920Hz PWM Dimming होकर आता है। फोन का LTPS Flat एक OLED पैनल है। इसमें 10 हजार निट्स की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है।  फोन में 5920Hz PWM डिमिंग फीचर है। इसके बेजल्स बहुत पतले हैं जो कि केवल 0.93mm के बताए गए हैं। फोन में प्रोसेसिंग के लिए 2nm पर बना Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट दिया गया है। इसमें  12GB तक LPDDR5X Ultra रैम है, और UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है जो कि 512GB तक आती है। 

कैमरा की बात करें तो रियर में रियर में डुअल कैमरा मिलता है। मेन सेंसर 200MP का है जिसमें Samsung HPE लेंस लगा है। दूसरा कैमरा 12MP का अल्ट्रावाइड कैमरा है। फ्रंट कैमरा 50MP का है। फोन खास गेमिंग फोकस्ड फीचर्स से लैस होकर आता है। इसमें डुअल एक्टिव कूलिंग फैन मौजूद हैं। 

Honor WIN 2 में 10,100mAh की बैटरी दी गई है। साथ में 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। इसके साथ में 80W वायरलैस चार्जिंग भी दी गई है। फोन 27W रीवर्स वायर्ड चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। आउट ऑफ द बॉक्स यह Android 17 पर रन करता है जिसके ऊपर MagicOS 11 की स्किन मिलती है। अन्य फीचर्स में IR ब्लास्टर भी है। कनेक्टिविटी में Wi-Fi 7, Bluetooth 6.3, NFC सपोर्ट है। सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल जाता है। साउंड के लिए इसमें डुअल स्पीकर मिल जाते हैं। फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68/IP69/ IP69K रेटिंग से लैस होकर आता है। फोन की मोटाई 8.5mm है जबकि वजन 237 ग्राम है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  2. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  3. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  4. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  5. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
  7. भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
  8. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  9. Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
  10. Lava Aura Curve 5G: 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »