Motorola Razr Flex 2027 में 12 GB तक RAM हो सकता है। इस स्मार्टफोन में Android 17 पर बेस्ड Hello UI का नया वर्जन दिया जा सकता है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में फ्लैट रियर पैनल हो सकता है
यह एक सांकेतिक इमेज है
चाइनीज डिवाइसेज मेकर Motorola की नया फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी है। इस बुक स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन को Motorola Razr Flex 2027 कहा जा रहा है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है।
एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि एक सिक्योरिटी सर्टिफिकेशन डॉक्यूमेंट में Motorola का Parker कोडनेम वाला स्मार्टफोन मॉडल नंबर - XT2761 के साथ दिखा है। इसमें Android 17 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम है। इस स्मार्टफोन में Qualcomm का Snapdragon SM8845 Pro चिपसेट है। इससे पहले यह मॉडल नंबर UAE में Motorola Razr Flex 2027 की रेगुलेटरी फाइलिंग में था। Snapdragon SM8845 Pro को रिलीज नहीं किया गया है और इसे Snapdragon 8 Gen 5 Pro के तौर पर लाया जा सकता है।
इस सर्टिफिकेशन डॉक्यूमेंट में आगामी स्मार्टफोन में अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होने की जानकारी दी गई है। Motorola Razr Flex 2027 में 12 GB तक RAM हो सकता है। इस स्मार्टफोन में Android 17 पर बेस्ड Hello UI का नया वर्जन दिया जा सकता है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में फ्लैट रियर पैनल दिया जा सकता है। इसके रियर में ऊपर पिल-शेप वाला कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.92 इंच OLED इनर डिस्प्ले 1,728 x 2,364 पिक्सल्स के रिजॉल्यूशन और 165 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसमें 4.97 इंच OLED कवर स्क्रीन 1,736 x 1,140 पिक्सल्स के रिजॉल्यूशन के साथ दी जा सकती है। Motorola Razr Flex 2027 को चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।
इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 30x डिजिटल जूम के साथ हो सकता है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल सकता है। इस स्मार्टफोन के लिए Pantone Dark Botanical Garden और Pantone Coriander कलर्स के ऑप्शन हो सकते हैं। Motorola Razr Flex 2027 में 5,000 mAh की बैटरी Qi2 वायरलेस फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन का मुकाबला Samsung Galaxy Z Fold 8 और Xiaomi 18 Fold से हो सकता है। फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में सैमसंग की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। हाल ही में इस मार्केट में अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने iPhone Duo के साथ एंट्री की है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999