फोल्डेबल हैंडसेट्स में सबसे बड़े डिस्प्ले के साथ लॉन्च हो सकता है Motorola Razr 40 Ultra

इस क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन को हाल ही में बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench और चीन की सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया था

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 31 मई 2023 19:12 IST
ख़ास बातें
  • यह Samsung और Oppo के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को टक्कर देगा
  • डुअल नैनो सिम वाले इस स्मार्टफोन के एंड्रॉयड 13 पर चलने की संभावना है
  • इसका फ्रंट कैमरा 32 मेगापिक्सल का हो सकता है

इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Motorola जल्द ही Motorola Razr 40 Ultra को लॉन्च कर सकती है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Moto Razr की जगह ले सकता है। इस क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन को हाल ही में बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench और चीन की सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया था। इससे Motorola Razr 40 Ultra के कुछ स्पेसिफिकेशंस का पता चला था। 

हालांकि, टिप्सटर SnoopyTec (@_snoopytech_) ने ट्विटर पर इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशंस शीट को शेयर कर दिया है। ट्विटर पर पोस्ट की गई स्पेसिफिकेशंस शीट की इमेज से Motorola Razr 40 Ultra को तीन कलर्स - Infinite Black, Glacier Blue और Viva Magenta में लाए जाने का संकेत मिल रहा है। इमेज में यह 8 GB + 256 GB के एकमात्र वेरिएंट में दिख रहा है। मोटोरोला के इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में अन्य हैंडसेट कंपनियों के इस कैटेगरी में मॉडल्स की तुलना में सबसे बड़ा डिस्प्ले हो सकता है। यह 3.6 इंच pOLED पैनल और 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसमें कोर्निंग ग्लास प्रोटेक्शन होने की संभावना है। 

Motorola Razr 40 Ultra का इनर डिस्प्ले 6.9 इंच फुल HD+ (2,220 x 1,080 पिक्सल) pOLED स्क्रीन और 165 Hz के रिफ्रेश रेट होने का संकेत मिल रहा है। डुअल नैनो सिम वाले इस स्मार्टफोन के एंड्रॉयड 13 पर चलने की संभावना है। इसमें ऑक्टाकोर Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 5G SoC के साथ 8 GB का RAM और 256 GB की स्टोरेज मिल सकती है। इसके कनेक्टिविटी के विकल्पों में 5G, WiFi 6E, NFC, GPS और USB Type-C पोर्ट शामिल हो सकते हैं। 

इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 12 मेगापिक्सल का सेंसर और अल्ट्रा-वाइड मैक्रो लेंस के साथ 13 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जा सकता है। इसका फ्रंट कैमरा 32 मेगापिक्सल होने का संकेत है। इसकी 3,800 mAh की बैटरी 33 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 5 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है। इसका आकार फोल्ड करने पर 88.42mm x 73.95mm x 15.1mm और बिना फोल्ड के 170.83mm x 73.85mm x 6.99mm और वजन 188 ग्राम का हो सकता है। यह Samsung और Oppo के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को टक्कर देगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  5. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  6. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
  7. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  2. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  4. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  7. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  9. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  10. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.