• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Motorola Razr Ultra का प्रोमो वीडियो लीक! 8 जीबी रैम, 3800mAh बैटरी के साथ होगा सबसे बड़ा आउटर डिस्प्ले!

Motorola Razr Ultra का प्रोमो वीडियो लीक! 8 जीबी रैम, 3800mAh बैटरी के साथ होगा सबसे बड़ा आउटर डिस्प्ले!

फोन के ब्लैक, ग्लेशियर ब्लू और वीवा मैजेंटा कलर्स में लॉन्च होने की बात सामने आई है।

Motorola Razr Ultra का प्रोमो वीडियो लीक! 8 जीबी रैम, 3800mAh बैटरी के साथ होगा सबसे बड़ा आउटर डिस्प्ले!

Photo Credit: Next.com

फोन के ब्लैक, ग्लेशियर ब्लू और वीवा मैजेंटा कलर्स में लॉन्च होने की बात सामने आई है।

ख़ास बातें
  • मोटो के इस फोन में 3,800mAh बैटरी दी जा सकती है।
  • फोन में Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC देखने को मिल सकता है।
  • इसमें रियर में 13 मेगापिक्सल के दो कैमरा मिल सकते हैं।
विज्ञापन
Motorola Razr Ultra जिसे Motorola Razr 40 Ultra भी कहा जा रहा है, जल्द ही स्मार्टफोन मार्केट में दस्तक दे सकता है। यह फोल्डेबल फोन अबकी बार बड़े डिस्प्ले के साथ आने की खबरें आ रही हैं। फोन को लेकर चर्चा गर्म है और इसी बीच इसे लेकर एक और वीडियो लीक हो गया है। वीडियो में फोन का डिजाइन और आउटर डिस्प्ले दिखता है जो कि काफी बड़ा है। कहा जा रहा है कि किसी फोल्डेबल फोन में मिलने वाला यह अब तक का सबसे बड़ा आउटर डिस्प्ले होगा। आइए जानते हैं लेटेस्ट न्यूज। 

Motorola Razr Ultra का एक प्रमोशनल वीडियो ऑनलाइन लीक हो गया है। यह एक 44 सेकंड का वीडियो है जिसमें फोन का डिजाइन और डिस्प्ले दिख रहा है। जाने माने टिप्स्टर Evan Blass (@evleaks) ने इसे शेयर किया है। दावा किया गया है कि किसी फोल्डेबल फोन में यह अब तक का सबसे बड़ा डिस्प्ले कैरी करने वाला है। यह दावा आउटर डिस्प्ले के बारे में किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आउटर डिस्प्ले पैनल पर फोन के मल्टीपल फंक्शन दिखाए गए हैं जिसमें मैप नेविगेशन, म्यूजिक शफलिंग, ऑफलाइन गेमिंग और नोटिफिकेशन आदि का एक्सेस मिल जाता है। 

मोटोरोला रेजर अल्ट्रा में 3.5 इंच आउटर डिस्प्ले बताया गया है। यह 2022 में आए Moto Razr के 2.7 इंच डिस्प्ले की तुलना में काफी बड़ा है। यहां तक कि हाल ही में आए Oppo Find N2 Flip में मिलने वाले 3.25 इंच डिस्प्ले से भी यह बड़ा है। फोन को अलग अलग मार्केट्स में अलग अलग नाम से लॉन्च किया जा सकता है। इसे Motorola Razr 40 Ultra, Motorola Razr+ या Motorola Razr 2023 के नाम से लॉन्च किए जाने की बातें सामने आ रही हैं। जबकि कंपनी की ओर से अभी इस बात की अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 

Motorola Razr 40 Ultra में 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाला सिंगल वेरिएंट देखने को मिल सकता है। फोन के ब्लैक, ग्लेशियर ब्लू और वीवा मैजेंटा कलर्स में लॉन्च होने की अफवाह काफी समय से चल रही है। इसकी कीमत SAR 3,999 (लगभग 88,400 रुपये) बताई गई है। डिवाइस 6.9 इंच के फुलएचडी प्लस प्राइमरी डिस्प्ले के साथ आ सकता है जिसे pOLED पैनल कहा गया है। फोन में Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC और Android 13 आउट ऑफ द बॉक्स देखने को मिल सकता है। 

इसमें रियर में 13 मेगापिक्सल के दो कैमरा मिल सकते हैं। फ्रंट में 32 और 8 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा मिल सकते हैं। मोटो के इस फोन में 3,800mAh बैटरी दी जा सकती है। इसमें चार्जिंग और कनेक्टिविटी के लिए USB Type-C पोर्ट दिया जा सकता है। फोन का वजन 190 ग्राम तक बताया जा रहा है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  3. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  4. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  7. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  8. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  9. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  10. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »