Moto G06 में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth और LTE के विकल्प हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन में 5,100 mAh की बैटरी 10 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। IMEI के डेटाबेस से Moto G06 का कोडनेम Lagos होने का संकेत मिला है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G81 Extreme दिया जा सकता है।