Motorola Edge 70 Pro+ की आज से सेल शुरू: 50MP के 4 कैमरे, 6500mAh बैटरी और 256GB स्टोरेज
Motorola Edge 70 Pro+ की बिक्री भारत में शुरू हो गई है। स्मार्टफोन के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 47,999 रुपये रखी गई है। लॉन्च ऑफर के तहत 3,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। फोन में 6.8 इंच का 144Hz AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर और 6500mAh बैटरी मिलती है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन Android 16 आधारित Hello UI पर चलता है।