Moto G37 Power में 7,000 mAh की बैटरी 30 W TurboPower और 6 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। मोटोरोला का दावा है कि इसकी बैटरी सिंगल चार्ज में 78 घंटे तक चल सकती है
Photo Credit: Motorola
इन स्मार्टफोन्स को 19 मई को लॉन्च किया जाएगा
बड़ी डिवाइसेज कंपनियों में शामिल Motorola के दो स्मार्टफोन्स को भारत में अगले सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। Moto G37 और Moto G37 Power में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6400 दिया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स को अप्रैल में यूरोप में लॉन्च किया गया था।
देश में Motorola की यूनिट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि Moto G37 और Moto G37 Power को 19 मई को लॉन्च किया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के जरिए की जाएगी। फ्लिपकार्ट पर इन स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस का टीजर दिया गया है। हालांकि, Moto G37 और Moto G37 Power की प्राइसिंग के बारे में जानकारी नहीं मिली है। इन स्मार्टफोन्स को अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। भारत में Moto G37 और Moto G37 Power में MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट होगा।
इन स्मार्टफोन्स के बाकी स्पेसिफिकेशंस इनके इंटरनेशनल वेरिएंट के समान हो सकते हैं। Moto G37 में 6.67 इंच HD+ LCD पैनल 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 120 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 1,050 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया गया है। यह Android 16 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट और Mali-G57 GPU है। इसकी स्टोरज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए 1 TB तक बढ़ाया जा सकता है। Moto G37 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और लाइट एंड फ्लिकर के साथ इंटीग्रेटेड सेंकेडरी कैमरा है। इस स्मार्टफोन की 5,200 mAh की बैटरी 20 W TurboPower चार्जिंग और 6 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
Moto G37 Power में Moto G37 के समान ऑपरेटिंग सिस्टम, डिस्प्ले, चिपसेट और रियर कैमरा यूनिट है। Moto G37 Power में 7,000 mAh की बैटरी 30 W TurboPower और 6 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। मोटोरोला का दावा है कि इसकी बैटरी सिंगल चार्ज में 78 घंटे तक चल सकती है। इसमें Dolby Atmos के लिए सपोर्ट के साथ स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन का साइज 166.23 x 76.50 x 8.89 mm और भार लगभग 215 ग्राम का है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब