Moto G7, Moto G7 Play, Moto G7 Power और Moto G7 Plus की तस्वीरें लीक, कीमतें भी सार्वजनिक

Motorola अपनी मोटो जी7 सीरीज़ पर ज़ोर-शोर से काम कर रही है। इस सीरीज़ के हैंडसेट के बारे में धीरे-धीरे कई जानकारियां सामने आईं हैं।

Moto G7, Moto G7 Play, Moto G7 Power और Moto G7 Plus की तस्वीरें लीक, कीमतें भी सार्वजनिक

Photo Credit: Tecduos

Moto G7 Power की पहली झलक

ख़ास बातें
  • मोटो जी7 और मोटो जी7 प्लस वाटरड्रॉप नॉच से लैस होंगे
  • Moto G7 और Moto G7 Plus में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर होगा
  • Moto G7 Power की बिक्री ब्राज़ील में शुरू होने की खबर
विज्ञापन
Motorola अपनी मोटो जी7 सीरीज़ पर ज़ोर-शोर से काम कर रही है। इस सीरीज़ के हैंडसेट के बारे में धीरे-धीरे कई जानकारियां सामने आईं हैं। अब Moto G7 सीरीज़ के इन हैंडसेट की ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें (रेंडर्स) सामने आईं हैं और इसके साथ यूरोपीय मार्केट की कीमतें भी लीक हुई हैं। Moto G7, Moto G7 Power, Moto G7 Play और Moto G7 Plus के बारे में जानकारी लीक हुईं हैं। इन फोन के डिज़ाइन और कलर वेरिएंट का खुलासा हुआ है। इसके अतिरिक्त Moto G7 Power की बिक्री ब्राज़ील मार्केट में शुरू होने की खबर है। इससे फोन के सभी स्पेसिफिकेशन और कीमत सार्वजनिक हो गए हैं।

टिप्सटर इशान अग्रवाल ने MySmartPrice के साथ साझेदारी में मोटो जी7 सीरीज़ के रेंडर्स लीक किए हैं, और साथ में कीमतों का भी खुलासा किया है। सबसे पहले बात कीमतों की। Moto G7 Play का दाम 149 यूरो (करीब 12,100 रुपये) है। यह इस सीरीज़ का सबसे सस्ता फोन होगा। मोटो जी7 प्ले को गोल्ड और ब्लू रंग में बेचा जाएगा। Moto G7 Power की कीमत 209 यूरो (करीब 16,900 रुपये) होगी। यह ब्लैक और पर्पल रंग में आएगा। दूसरी तरफ, Moto G7 को ब्लैक और व्हाइट रंग में लाए जाने की उम्मीद है। Moto G7 Plus को लाल और ब्लू रंग में पेश किया जाएगा। इन दोनों वेरिएंट की कीमतों के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। Moto G7 Plus, इस सीरीज़ का सबसे प्रीमियम फोन होगा।
 
64gsrr28

Moto G7 Play (बायें) और Moto G7 Power (दायें)
Photo Credit: Ishan Agarwal/ MySmartPrice

अब बात करते हैं रेंडर्स की। मोटो जी7 और मोटो जी7 प्लस वाटरड्रॉप नॉच से लैस होंगे। इन फोन में डिस्प्ले के निचले किनारे पर मोटोरोला की ब्रांडिंग होगी। पिछले हिस्से पर इन स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसके साथ रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और ग्लॉसी बैकपैनल है। मोटो जी7 प्ले और मोटो जी7 पावर ज़्यादा चौड़े नॉच के साथ आएंगे। इन फोन में भी डिस्प्ले के निचले हिस्से पर मोटोरोला की ब्रांडिंग होगी। ये फोन सिंगल कैमरा सेटअप और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएंगे। गौर करने वाली बात है कि ये रेंडर्स अब तक लीक हुई जानकारियों से मेल खाते हैं।
 
q51n6gm8

Moto G7 (बायें) और Moto G7 Plus (दायें)
Photo Credit: Ishan Agarwal/ MySmartPrice

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि Moto G7 और Moto G7 Plus में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर होगा। Moto G7 Play हैंडसेट स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर और मोटो जी7 पावर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर व 5000 एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ आएगा।

दूसरी तरफ, Moto G7 Power के बारे में जानकारी ब्राज़ील के एक रिटेल स्टोर से सामने आई है। इस डिवाइस की बिक्री भी शुरू हो चुकी है, जबकि फोन को मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 में लॉन्च होना है।  

Instagram पर tecduos द्वारा इस फोन की तस्वीरें साझा की गई हैं। साथ में रिटेल पैकेजिंग और स्पेसिफिकेशन भी शेयर किया गया है। Moto G7 Power डिस्प्ले नॉच, सिंगल रियर कैमरा सेटअप और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। मोटो जी7 पावर को 6.2 इंच एचडी+ डिस्प्ले, 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज, 12 मेगापिक्सल रियर कैमरे और 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर के साथ लिस्ट किया गया है। लीक से मोटो जी7 पावर की कीमत का भी खुलासा हुआ है। इसका 3 जीबी रैम वेरिएंट करीब 26,000 रुपये का है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2270 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2270 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0
रिज़ॉल्यूशन720x1512 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Moto G7, Moto G7 Plus, Moto G7 Play, Moto G7 Power
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »