Moto G7 सीरीज़ के स्मार्टफोन की तस्वीरें लॉन्च से ठीक पहले लीक

Moto G7 सीरीज़ से आज पर्दा उठाए जाने की उम्मीद है। लॉन्च से पहले इस सीरीज़ के हैंडसेट की ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें (रेंडर्स) सामने आई हैं।

Moto G7 सीरीज़ के स्मार्टफोन की तस्वीरें लॉन्च से ठीक पहले लीक
ख़ास बातें
  • Moto G7 सीरीज़ से गुरुवार को उठेगा पर्दा
  • Moto G7 Plus की झलक Geekbench की वेबसाइट पर भी मिली है
  • Moto G7 Plus, इस सीरीज़ का सबसे प्रीमियम फोन होगा
विज्ञापन
Moto G7 सीरीज़ से आज पर्दा उठाए जाने की उम्मीद है। लॉन्च से पहले इस सीरीज़ के हैंडसेट की ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें (रेंडर्स) सामने आई हैं। सीरीज़ को सबसे प्रीमियम हैंडसेट को गीकबेंच पर भी लिस्ट किया गया है। इससे Moto G7 Plus में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम होने का खुलासा हुआ है। रेंडर्स से Moto G7 व Moto G7 Plus में डुअल रियर कैमरा सेटअप और Moto G7 Play व Moto G7 Power में सिंगल कैमरा सेटअप होने का पता चला है। चारों ही फोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएंगे।

इन फोन के लेटेस्ट रेंडर्स टिप्सटर Roland Quandt ने साझा किए हैं। उन्होंने ट्विटर पर Moto G7 परिवार के सभी फोन की तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों से पुराने दावों को ही बल मिला है। मोटो जी7 और मोटो जी7 प्लस में डुअल रियर कैमरा सेटअप, वाटरड्रॉप नॉच और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिए जाने का अनुमान है। मोटो जी7 प्ले और मोटो जी7 पावर स्टेंडर्ड नॉच, एक रियर कैमरे और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएंगे।
 
motog7vsmotog7plus

Moto G7 Plus की झलक Geekbench की वेबसाइट पर भी मिली है। लिस्टिंग में 4 जीबी रैम, स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर और एंड्रॉयड पाई का ज़्रिक है। इसे सिंगल कोर टेस्ट में 1,334 और मल्टी-कोर टेस्ट में 4,831 का स्कोर मिला। गीकबेंच लिस्टिंग के बारे में जानकारी सबसे पहले ड्रॉयडशाउट द्वारा दी गई।

बता दें कि Moto G7 सीरीज़ से गुरुवार को ब्राज़ील के साउ पोलो शहर में पेश किया जाएगा। Moto G7 सीरीज़ के हैंडसेट की कीमत 149 यूरो (करीब 12,100 रुपये) से शुरू होने की उम्मीद है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2270 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2270 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0
रिज़ॉल्यूशन720x1512 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  5. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  6. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  7. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  8. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  11. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  12. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  2. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  3. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  4. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  6. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  7. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  8. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  9. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  10. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »