Moto G7 सीरीज़ और Motorola One को मिल रहा कॉल स्क्रीन सपोर्ट

Moto G7-सीरीज़ और Motorola One स्मार्टफोन को गूगल कॉल स्क्रीन सपोर्ट मिलने लगा है। जानें इसके बारे में।

Moto G7 सीरीज़ और Motorola One को मिल रहा कॉल स्क्रीन सपोर्ट

Moto G7 सीरीज़ और Motorola One को मिल रहा कॉल स्क्रीन सपोर्ट

ख़ास बातें
  • जंक और स्पेम कॉल से दूर रखेगा कॉल स्क्रीन फीचर
  • कॉल स्क्रीन लेता है गूगल असिस्टेंट की मदद
  • डिजिटल वेलबींग फीचर भी मिल रहा मोटो जी7 सीरीज़ को
विज्ञापन
Moto G7-सीरीज़ और मोटोरोला वन (Motorola One) स्मार्टफोन को गूगल कॉल स्क्रीन (Google Call Screen) सपोर्ट मिलने लगा है। बता दें कि फिलहाल यह फीचर यूएस में मिल रहा है। यह फीचर कॉल का जवाब देने के लिए गूगल असिस्टेंट की सहायता लेता है। Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी Motorola ने बुधवार को घोषणा की थी कि कंपनी Moto G7 सीरीज़ और मोटोरोला वन फोन के लिए कई नए फीचर लेकर आई है और इसमें से एक खास फीचर है- कॉल स्क्रीन सपोर्ट। मोटोरोला ब्रांड के इन हैंडसेट में डिजिटल वेलबींग फीचर भी मिलेगा। हालांकि, कंपनी ने अभी इस बात से पर्दा नहीं उठाया है कि आखिर इन फीचर्स को भारत में रह रहे यूज़र्स के लिए कब लाया जाएगा।

मोटोरोला के ब्लॉग पोस्ट के अनुसार, Moto G7, Moto G7 Power, Moto G7 Play और Motorola One यूज़र अब जंक और स्पेम कॉल से दूर रहने के लिए गूगल फोन ऐप पर कॉल स्क्रीन फीचर का इस्तेमाल कर पाएंगे। कॉल स्क्रीन फीचर गूगल असिस्टेंट की मदद लेकर यूज़र की ओर से कॉल को आंसर करता है। गूगल ने अपने सपोर्ट वेबसाइट पर बताया कि कॉल स्क्रीन ऑन-डिवाइस स्पीच रिकग्निशन आपको रियल-टाइम ट्रांस्क्रिप्ट दिखाएगा। इसमें आप देख पाएंगे कि कॉलर ने क्या पूछा और उन्हें कैसे रिस्पांड किया गया।

ट्रांस्क्रिप्ट पढ़ने के बाद यूज़र तय करेंगे कि उन्हें कॉल को ज्वाइन करना है या फिर नहीं। कॉल स्क्रीन से जुड़ा यह प्रोसेस आपके डिवाइस पर ही होगा और यह गूगल के साथ साझा नहीं किया जाएगा। हाल ही में इस बात का संकेत मिला था कि नोकिया और मोटोरोला स्मार्टफोन को जल्द कॉल स्क्रीन फीचर मिल सकता है।

मोटोरोला के ब्लॉग पोस्ट में कॉल स्क्रीन फीचर की भौगोलिक उपलब्धता के बारे में जिक्र नहीं है। लेकिन गूगल अभी केवल यूएस में कॉल स्क्रीन फीचर का एक्सेस दे रहा है, ऐसे में उम्मीद है कि मोटोरोला फोन को यह फीचर अभी यूएस में दिया जा रहा है। कनाडा में पिछले महीने कॉल स्क्रीन फीचर का बीटा अपडेट मिला था। कनाडा में रहने वाले Moto G7 और मोटोरोला वन के इच्छुक यूज़र अगर चाहें तो फोन बीटा वर्जन को इस्तेमाल कर सकते हैं। याद करा दें कि कॉल स्क्रीन फीचर को पिछले साल अक्टूबर में पेश किया गया था। कॉल स्क्रीन के अलावा Motorola डिजिटल वेलबींग जैसे फीचर भी दे रही है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2270 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0
रिज़ॉल्यूशन720x1512 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.90 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0 (Android One)
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  4. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  5. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  6. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  7. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  8. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  9. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  10. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »