Moto Z3 Play को एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलना शुरू

Motorola की वेबसाइट से पुष्टि हुई है कि यह अपडेट अपने साथ मई 2019 का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच लेकर आता है।

Moto Z3 Play को एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलना शुरू
ख़ास बातें
  • मोटो ज़ेड3 प्ले को एंड्रॉयड 9 पाई के फीचर मिलना शुरू
  • एंड्रॉयड पाई अपडेट फोन की परफॉर्मेंस को भी बेहतर बनाएगा
  • Moto Z3 Play के लिए अपडेट अभी अमेरिका में ज़ारी हुआ है
विज्ञापन
Moto Z3 Play को एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलना शुरू हो गया है। Motorola ने Moto Z3 Play के लिए सबसे पहले एंड्रॉयड पाई अपडेट को ब्राज़ील में ज़ारी किया था। लेनोवो की स्वामित्व वाली इस कंपनी ने मोटो ज़ेड2 फोर्स के लिए एंड्रॉयड पाई सोक टेस्ट करना शुरू कर दिया है। सोक टेस्ट अपने साथ मई 2019 का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच लेकर आता है। यह टेस्टिंग भी ब्राज़ील में हो रही है। ब्राज़ील मार्केट में स्टेबल अपडेट आ जाने के बाद इसे अंतरराष्ट्रीय मार्केट के लिए रिलीज कर दिया जाएगा।

XDA Developers फोरम्स पर यूज़र ने पोस्ट किया है कि अमेरिका में मोटो ज़ेड3 प्ले को एंड्रॉयड 9 पाई अपडेट मिलना शुरू हो गया है। नया सॉफ्टवेयर वर्ज़न अपने साथ गेसचर पर आधारित नेविगेशन सिस्टम लेकर आता है। इसमें डार्क मोड भी है।

Motorola की वेबसाइट से पुष्टि हुई है कि यह अपडेट अपने साथ मई 2019 का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच लेकर आता है। एडेपटिव बैटरी, एडेपटिव ब्राइटनेस और रोटेशन जैसे एंड्रॉयड पाई फीचर्स फोन का हिस्सा बन गए हैं। इसके अलावा फोन की परफॉर्मेंस बेहतर करता है और सिस्टम स्तर पर भी इंप्रूवमेंट है।

आप चाहें तो Settings > System > System updates में जाकर अपडेट की जांच कर सकते हैं। ऐसा करने से पहले यह जरूर सुनिश्चित करें कि आपके फोन में कम से कम 50 फीसदी बैटरी है।

जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया था कि मोटो ज़ेड3 प्ले के लिए एंड्रॉयड पाई अपडेट इस साल फरवरी में ही लाया गया था। संभव है कि रोलआउट सिर्फ सोक टेस्ट रहा हो जो कंपनी स्टेबल बिल्ड रिलीज करने से पहले पेश करती है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.01 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Moto Z3 Play, Moto Z2 Force, Android Pie, Motorola
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »