Moto Z3 Play स्मार्टफोन लॉन्च, इसमें है 18:9 एमोलेड डिस्प्ले और ये फीचर

Moto Z3 Play स्मार्टफोन आखिरकार आधिकारिक तौर पर लॉन्च हो गया है। महीनों से इसे लेकर अफवाहें तेज़ थीं। स्मार्टफोन...

Moto Z3 Play स्मार्टफोन लॉन्च, इसमें है 18:9 एमोलेड डिस्प्ले और ये फीचर

Moto Z3 Play

विज्ञापन
Moto Z3 Play स्मार्टफोन आखिरकार आधिकारिक तौर पर लॉन्च हो गया है। महीनों से इसे लेकर अफवाहें तेज़ थीं। स्मार्टफोन में मोटो मॉड्स का बेहतर अनुभव देने का दावा किया गया है। यह पहला Moto Z Play मॉडल है, जो डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आया है। इसके अतिरिक्त फोन मोटो एक्शंस और वन बटन नैव बार गेस्चर कंट्रोल फीचर है, जो iPhone X जैसा है। स्मार्टफोन मोटो पावर पैक के साथ आएगा, जिसकी बैटरी लाइफ एक चार्ज में 40 घंटे तक चलने का दावा किया गया है।
 

Moto Z3 Play कीमत

Moto Z3 Play की ब्राज़ील में कीमत 2,299 बीआरएल (40,000 रुपये) है। इसकी उपलब्धता महीने के आखिर तक हो जाएगी। हैंडसेट यूएस में कुछ समय बाद दस्तक देगा, जिसके लिए कीमत होगी 499 डॉलर (33,500 रुपये)। साथ में मिलेंगे मोटो पावर पैक। हालांकि, भारतीय बाज़ार में Moto Z3 Play की उपलब्धता को लेकर कुछ नहीं कहा गया है।
 

Moto Z3 Play स्पेसिफिकेशन, फीचर

Moto Z3 Play के निर्माण में 6000 सीरीज़ पॉलिश्ड एल्युमिनियम इस्तेमाल हुई है। साथ ही इस पर स्प्लैश रेसिस्टेंट पी2आई नैनो कोटिंग है। हैंडसेट वन बटन नैव बार के साथ आया है, जिससे गेस्चर कंट्रोल की सुविधा मिलेगी। डुअल सिम वाला Moto Z3 Play एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। इसमें है 6.01 इंच का फुल एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। साथ ही मिलेगी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की सुरक्षा फोन में 79 फीसदी स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो है। फोन में काम करता है क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर। साथ देते हैं एड्रीनो 509 जीपीयू। साथ देते हैं 4 जीबी रैम।
 
moto z3 play inline

Moto Z3 Play में है 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा

डुअल रियर कैमरा सेटअप फोन में यूज़र को मिलेगा। Moto Z3 Play में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है और 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। साथ देते हैं डुअल एलईडी फ्लैश। कैमरा सिनेमाग्राफ्स, पोर्ट्रेट मोड, स्पॉट कलर, कटआउट मोड,फेस फिल्टर्स, पनोरमा, मैनुअल मोड, यूट्यूब लाइट वोड, लैंडमार्क और ऑब्जेक्ट रिकग्निशन जैसे फीचर के साथ आता है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरे में फेस ब्यूटी, फेस फिल्टर्स, एक्टिव फोटोज़, ग्रुप सेल्फी जैसे फीचर मिलेंगे। फेस अनलॉक भी है।

लेनोवो के मोटो ब्रांड ने इस फोन में 32 व 64 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज दिया है। स्टोरेज को 2 टीबी तक बढ़ाना संभव होगा। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से हैंडसेट में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी सपोर्ट मिलेगा। पर्याप्त सेंसर के साथ फोन को पावर देगी 3000 एमएएच की बैटरी। 30 मिनट की चार्जिंग में इसके आधे दिन चलने का दावा किया गया है। Moto Z3 Play का कुल वज़न 156 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.01 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Motorola
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  4. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  6. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  7. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  3. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  6. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  7. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  8. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  9. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »