16 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 17 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होगा Moto Moto E22s

इसमें MediaTek Helio G37 SoC और 90Hz का रिफ्रेश रेट होगा। इसमें 16-मेगापिक्सल के मेन कैमरा सहित डुअल रियर कैमरा है

16 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 17 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होगा Moto Moto E22s

इसमें 4GB के RAM के साथ MediaTek Helio G37 SoC होगा

ख़ास बातें
  • इसमें 16-मेगापिक्सल के मेन कैमरा सहित डुअल रियर कैमरा है
  • इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट और अन्य प्रमुख रिटेल स्टोर्स के जरिए की जाएगी
  • यूरोप में इस स्मार्टफोन को लगभग 160 यूरो में लॉन्च किया गया था
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Motorola अपनी नई Moto E सीरीज के स्मार्टफोन Moto E22s को 17 अक्टूबर को भारत में लॉन्च करेगी। Motorola ने भारत में अपनी वेबसाइट पर इसकी स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी है। इसमें MediaTek Helio G37 SoC और 90Hz का रिफ्रेश रेट होगा। इसमें 16-मेगापिक्सल के मेन कैमरा सहित डुअल रियर कैमरा है।  

फर्म ने एक ट्वीट में बताया कि भारत में इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट और अन्य प्रमुख रिटेल स्टोर्स के जरिए 17 अक्टूबर से की जाएगी। हालांकि, इसके प्राइस की जानकारी नहीं दी गई है। Moto E22s को यूरोपियन मार्केट्स में लगभग 160 यूरो (लगभग 12,600 रुपये) में लॉन्च किया गया था। यूरोप में इसका 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वाला वेरिएंट ही बेचा जा रहा है। भारत में इस स्मार्टफोन का प्राइस भी यूरोप के समान हो सकता है। यह आर्कटिग ब्लू और इको ब्लैक के दो कलर्स में उपलब्ध होगा। यूरोप में इसे लगभग दो महीने पहले लॉन्च किया गया था। 

Moto E22s के स्पेसिफिकेशंस

यह एंड्रॉयड 12 पर चलेगा और इसमें 6.5 इंच HD+ (720x1,600 पिक्सल) IPS LCD डिस्प्ले 90Hz के रिफ्रेश रेट और 268ppi की पिक्सल डेंसिटी के साथ है। डिस्प्ले में टॉप पर एक होल-पंच कटआउट दिया गया है। इसमें 4GB के RAM के साथ MediaTek Helio G37 SoC होगा। फोटोग्राफी के लिए Moto E22s में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 16-मेगापिक्सल मेन सेंसर और 2-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 64GB की इंटरनल स्टोरेज है, जिसे एक microSD कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा। इसकी बैटरी 5,000mAh की है और यह 10W चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। 

इससे पहले कंपनी ने Motorola X30 Pro को एक घुमावदार रियर पैनल डिजाइन के साथ फ्रंट की ओर एक सेंट्रल पंच होल कैमरा के साथ चीन में लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8+ Gen 1 SoC और साथ में 200 मेगापिक्सल का रियर फेसिंग कैमरा है। Motorola X30 Pro में 6.73 इंच का pOLED डिस्प्ले  है जिसका रेजोल्यूशन फुल HD+ और 144Hz रिफ्रेश रेट है। इस स्मार्टफोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और डिस्प्ले के चारो ओर मिनिमल बैजल्स दिए गए है। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी37
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »