16MP कैमरा, 4GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ Moto E22s बजट स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत

फोन में 5000 एमएएच बैटरी है, जिसके साथ 10W चार्जिंग का सपोर्ट है।

16MP कैमरा, 4GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ Moto E22s बजट स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत

फोन को आर्कटिक ब्लू और ईको ब्लैक कलर्स में लॉन्च किया गया है।

ख़ास बातें
  • फोन में MediaTek Helio G37 SoC है जिसे 4GB रैम के साथ पेअर किया गया है
  • फोन पॉलीकार्बोनेट से बना है
  • माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है
विज्ञापन
Moto E22s को यूरोप में लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन एक एंट्री लेवल फोन के तौर पर लॉन्च हुआ है। फोन में 6.5 इंच IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। यह MediaTek Helio G37 SoC से लैस है और 5000mAh बैटरी के साथ आता है। फोन में 16 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। फिंगरप्रिंट सेंसर को पावर बटन के अंदर दिया गया है। 
 

Moto E22s price, availability

कंपनी की घोषणा के अनुसार, Moto E22s की कीमत यूरो 159.99 (लगभग 12,700 रुपये) है। यह सिंगल वेरिएंट में आता है जिसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। फोन को आर्कटिक ब्लू और ईको ब्लैक कलर्स में लॉन्च किया गया है। आने वाले हफ्तों में फोन के भारत में भी लॉन्च होने की बात कही गई है। 
 

Moto E22s specifications

Moto E22s स्मार्टफोन एक एंट्री लेवल डिवाइस है जो आउट ऑफ द बॉक्स Android 12 के साथ आता है। फोन में 6.5 इंच IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है जिसमें होल पंच कटआउट डिजाइन देखने को मिलता है। यह 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ है। जैसा कि पहले बताया गया है, फोन में MediaTek Helio G37 SoC है जिसे 4GB रैम के साथ पेअर किया गया है।

इसके कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो यह डुअल रियर कैमरा के साथ आता है। मेन सेंसर 16 मेगापिक्सल का है, साथ में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। फोन में 5000 एमएएच बैटरी है, जिसके साथ 10W चार्जिंग का सपोर्ट है। स्टोरेज 64GB की दी गई है लेकिन इसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन पॉलीकार्बोनेट से बना है और इसका डिजाइन ऐसा है कि यह पानी से बचाव भी करता है। सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर पावर बटन में दिया गया है और फेस अनलॉक फीचर भी इसमें मिल जाता है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी37
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Moto E22s, Moto E22s Price, Moto E22s Specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »