• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 200 मेगापिक्सल कैमरा और 12GB RAM से लैस Motorola X30 Pro लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस

200 मेगापिक्सल कैमरा और 12GB RAM से लैस Motorola X30 Pro लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस

Motorola X30 Pro के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 3,699 यानी कि 43,600 रुपये है। वहीं इसके 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 4,199 यानी कि 49,500 रुपये है।

200 मेगापिक्सल कैमरा और 12GB RAM से लैस Motorola X30 Pro लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस

Photo Credit: Motorola

Motorola X30 Pro में 6.73 इंच की pOLED डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Motorola X30 Pro के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 43,600 रुपये
  • Motorola X30 Pro में 6.73 इंच की pOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Motorola X30 Pro में 12GBRAM और 512GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
विज्ञापन
Motorola ने Motorola X30 Pro को चीन में गुरुवार को Moto Razr 2022 फोल्डेबल फोन के साथ लॉन्च किया गया है। स्मार्टफोन को पहले 2 अगस्त को एक इवेंट में पेश किया जाना था, लेकिन लॉन्च से कुछ घंटे पहले इसे कैंसल कर दिया गया था। नया लॉन्च किया गया Motorola X30 Pro एक घुमावदार रियर पैनल डिजाइन के साथ-साथ फ्रंट की ओर एक सेंट्रल पंच होल कैमरा दिया गया है। प्रोसेसर की बात करें तो इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8+ Gen 1 SoC दिया गया है और साथ में 200 मेगापिक्सल का रियर फेसिंग कैमरा है।
 

Motorola X30 Pro की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Motorola X30 Pro के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 3,699 यानी कि 43,600 रुपये है। वहीं इसके 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 4,199 यानी कि 49,500 रुपये है। इसके टॉप एंड 12GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 4,499 यानी कि 53,000 रुपये है। फिलहाल Motorola ने यह कंफर्म नहीं किया है कि यह चीन के अलावा अन्य मार्केट में लॉन्च होगा या नहीं।
 

Motorola X30 Pro के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स


स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की बात की जाए तो Motorola X30 Pro में 6.73 इंच की pOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन फुल HD+ और 144Hz रिफ्रेश रेट है। इस स्मार्टफोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और डिस्प्ले के चारो ओर मिनिमल बैजल्स दिए गए हैं। प्रोसेसर की बात करें तो Moto X30 Pro में Snapdragon 8+ Gen 1 SoC दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 12GB LPDDR5 RAM और 512GB UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज दी गई है। कैमरा की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 50 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 12 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 60 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 4,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 125W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। यह बैटरी सिर्फ 19 मिनट्स में 100 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1
फ्रंट कैमराहां
रियर कैमरा200-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता4450 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन1800x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Freedom Sale: ₹5 हजार के बजट वाली इन स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील, ऐसे उठाएं लाभ
  2. Flipkart Freedom Sale: Apple iPhone, OnePlus और Samsung के फ्लैगशिप जैसे ₹70 हजार वाले स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Flipkart Freedom Sale: iPhone 17 Pro Max पर मिल रहा ₹16 हजार से ज्यादा डिस्काउंट
  4. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  5. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Oppo, Samsung और Vivo के प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर बड़ा डिस्काउंट
  6. एमेजॉन की ग्रेट फ्रीडम सेल में प्रीमियम OLED TVs पर 1 लाख रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  7. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Lenovo, Acer, Samsung के टैबलेट्स पर 40 प्रतिशत से ज्यादा का डिस्काउंट
  8. Redmi 17 5G का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 7,500mAh बैटरी, जानें प्राइस, फीचर्स
  9. Amazon Great Freedom Sale: ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 6a
  10. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »