• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Mi 10 Lite 5G का नया वेरिएंट 27 अप्रैल को होगा लॉन्च, आने वाला है MIUI 12 ऑपरेटिंग सिस्टम

Mi 10 Lite 5G का नया वेरिएंट 27 अप्रैल को होगा लॉन्च, आने वाला है MIUI 12 ऑपरेटिंग सिस्टम

चीनी मार्केट में Mi 10 Lite 5G के चार वेरिएंट में पेश किया जा सकते हैं, जो हैं 6 जीबी+ 64 जीबी, 6 जीबी + 128 जीबी, 8 जीबी + 128 जीबी और 8 जीबी + 256 जीबी।

Mi 10 Lite 5G का नया वेरिएंट 27 अप्रैल को होगा लॉन्च, आने वाला है MIUI 12 ऑपरेटिंग सिस्टम

Mi 10 Lite 5G भारत में भी हो सकता है लॉन्च

ख़ास बातें
  • पेरिस्कोप सेटअप के साथ चीन में लॉन्च होगा Mi 10 Lite 5G
  • कैमरा में मिलेगा 50x ज़ूम सपोर्ट
  • MIUI 12 से भी उठेगा पर्दा
विज्ञापन
Mi 10 Lite 5G स्मार्टफोन चीन में 27 अप्रैल को लॉन्च होगा। इसके साथ ही कंपनी MIUI 12 से भी पर्दा उठा सकती है। Xiaomi ने पिछले महीने मी 10 लाइट 5जी स्मार्टफोन को यूरोप में पेश किया था। हालांकि, इसका चीनी वर्ज़न अलग स्पेसिफिकेशन के साथ दस्तक देने वाला है। चीन की माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Weibo पर शाओमी ने एक टीज़र पोस्ट किया है, जिससे खुलासा हुआ कि मी10 लाइट 5जी फोन के चीनी वेरिएंट में पेरिस्कोप सेटअप दिया जाएगा। यह फोन चीन में Mi 10 Youth Edition के नाम से भी जाना जाएगा, बिल्कुल इसके पिछले वर्ज़न की तरह। नए मी 10 मॉडल के साथ 27 अप्रैल के इस लॉन्च इवेंट में कंपनी MIUI 12 को भी लॉन्च करेगी, जो कि कंपनी का नेक्स्ट जनरेशन कस्टम इंटरफेस है।

वीबो पर साझा किए गए टीज़र के मुताबिक, Mi 10 Lite 5G उर्फ Mi 10 Youth Edition का चीनी वेरिएंट 27 अप्रैल को भारतीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे लॉन्च होगा। साझा की गई फोन की तस्वीर में फोन का कैमरा सेटअप भी दिखा है, जो कि पिछले महीने यूरोप में लॉन्च हुए वर्ज़न से थोड़ा  अलग है। इस फोन में तीन कैमरे के अलावा एक अतिरिक्त पेरिस्कोप कैमरा भी दिया गया है। इसके अलावा इस तस्वीर में यह भी दिखा है कि यह पेरिस्कोप सेटअप कैमरा में 50x ज़ूम सपोर्ट भी देता है। वहीं, आप इस फोन में कुछ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI आधारित कैमरा इनहांसमेंट की भी उम्मीद कर सकते हैं, जिसका ज़िक्र तस्वीर में किया गया है।

Xiaomi द्वारा यूरोप में लॉन्च किए गए मी 10 लाइट 5जी की कीमत 349 यूरो (लगभग 29,200 रुपये) है। हालांकि, चीनी वर्ज़न की क्या कीमत होगी, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। यूरोप और चीन के बाद यह स्मार्टफोन भारत समेत अन्य मार्केट्स में भी इस साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है।

टिप्सटर इशान अग्रवाल के हवाले से Pricebaba की रिपोर्ट के मुताबिक, मी 10 लाइट 5जी चार वेरिएंट में पेश किया जाएगा, जो हैं 6 जीबी+ 64 जीबी, 6 जीबी + 128 जीबी, 8 जीबी + 128 जीबी और 8 जीबी + 256 जीबी। यूरोप में लॉन्च हुए तीन कलर ऑप्शन के साथ चीन का वर्ज़न अन्य 2 विकल्पो में मिलेगा। ये हैं- ब्लैक, व्हाइट पीच, ब्लूबैरी मिंट, मिल्क ग्रीन और पीच ग्रेपफ्रूट।

मी 10 लाइट के अलावा Xiaomi के इस लॉन्च इवेंट में MIUI 12 ऑपरेटिंग सिस्टम भी लॉन्च होगा। वीबो पर साझा हुए टीज़र में जानकारी दी गई है कि नया MIUI वर्ज़न गेस्चर कंट्रोल के साथ आएगा। इसके साथ आपको कई कस्टमाइज़ेशन भी मिलेंगे।

पुराने टीज़र में बताया गया था कि MIUI 12 नए सिस्टम फॉन्ट्स और MIUI 11 के कुछ डिज़ाइन के साथ आएगा। इसके अलावा कुछ स्क्रीनशॉट्स की मानें, तो MIUI 12 सेटिंग्स ऐप में डिस्प्ले टैब के अंदर एक नया 'रिफ्रेश रेट सेटिंग्स' लेकर आएगा।

माना जा रहा है कि शाओमी अपने MIUI 12 अपडेट को सितंबर में रोलआउट कर सकती है। बीटा वर्ज़न के ज़रिए यह अक्टूबर तक कुछ फोन का हिस्सा बन जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mi 10 Lite 5G, Mi 10 Youth Edition, MIUI 12, Xiaomi, Mi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  2. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  3. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  4. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  5. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  6. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  7. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  8. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  9. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  10. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »