Xiaomi ने ज़ारी किया MIUI 12 का टीज़र, इन फीचर्स से होगा लैस

हाल ही में Xiaomi ने ऐलान किया था कि Mi 10 Lite 5G के साथ कंपनी का नया एंड्रॉयड आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम MIUI 12 भी लॉन्च किया जाएगा।

Xiaomi ने ज़ारी किया MIUI 12 का टीज़र, इन फीचर्स से होगा लैस

27 अप्रैल को लॉन्च होगा MIUI 12

ख़ास बातें
  • MIUI 12 नए डार्क मोड 2.0 के साथ मारेगा एंट्री
  • नया MIUI अपडेट डायनामिक फॉन्ट एडजस्टमेंट भी लेकर आएगा
  • कंपनी ने मीयूआई का टीज़र वीबो पर किया पोस्ट
विज्ञापन
हमने आपको हाल ही में बताया था कि 27 अप्रैल को Mi 10 Lite 5G के साथ Xiaomi का नया एंड्रॉयड 10 आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम MIUI 12 भी लॉन्च किया जाएगा। अब कंपनी ने 27 अप्रैल को लॉन्च होने वाले इस नए ऑपरेटिंग सिस्टम के बारे में कुछ अन्य जानकारियां भी साझा की हैं। शाओमी ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट के मुताबिक, नया ऑपरेटिंग सिस्टम डार्क मोड 2.0 के साथ लॉन्च होगा। नया डार्क मोड कई नए फीचर्स जैसे स्मार्ट वॉलपेपर और डायनामिक फॉन्ट एडजस्टमेंट लेकर आएगा, ताकि यूज़र्स को एक खास अनुभव प्रदान किया जा सके। खासतौर पर कम रोशनी वाले माहौल में। यही नहीं, इसके अलावा MIUI 12 सिस्टम-वाइड डार्क मोड कवरेज में भी विस्तार करेगा, जो कि शाओमी डिवाइस में साल 2019 में MIUI 10 के जरिए आया था।

MIUI के वीबो अकाउंट पर पोस्ट हुए टीज़र के मुताबिक, एक बड़ा बदलाव जो MIUI 12 यूज़र्स के लिए आएगा वो है स्मार्ट वॉलपेपर डिमिंग। यह नया फीचर दिन के समय वॉलपेपर में जरूरी बदलाव करेगा। यानी अगर आप एक बार डार्क मोड इनेबल कर देते हैं, तो दिन के समय में यह पूरे वॉलपेपर को डार्क करने के बजाय केवल जरूरी बदलाव ही करेगा। Apple भी कुछ इसी तरह का अनुभव macOS में डायनमिक वॉलपेपर सेटिंग्स के जरिए देती है। वहीं, गूगल प्ले के कुछ थर्ड-पार्टी लाइव वॉलपेपर भी इस तरह का बदलाव पेश करते हैं।

हालांकि, यह टीज़र तस्वीर यह साफ नहीं करती कि ये स्मार्ट वॉलपेपर डिमिंग फीचर कुछ ही वॉलपेपर्स तक सीमित रहेगा, जैसे कि macOS है या फिर यह सभी वॉलपेपर्स पर उपलब्ध होगा।

स्मार्ट वॉलपेपर डिमिंग के अलावा, शाओमी ने यह भी पुष्टि की है कि MIUI 12 इस डार्क मोड कवरेज को 42 सिस्टम ऐप और 20 मेनस्ट्रीम ऐप्स पर उपलब्ध कराएगी। इसका मतलब है कि आप इस डार्क मोड फीचर का इस्तेमाल उन ऐप्स पर भी कर सकते हैं, जिस पर पहले यह फीचर सपोर्ट नहीं करता था।

MIUI 12 में डायनामिक फॉन्ट एडजस्टमेंट भी शामिल है, जो कि सिस्टम फॉन्ट का वेट ऑटोमैटिक्ली कम कर देता है। MIUI 11 में भी यह फीचर शामिल था। कुल मिलकार, नया फीचर कम रोशनी में फॉन्ट के वेट को बदलकर उसे पढ़ने योग्य बनाता है।

ये सभी फीचर्स मिलकर MIUI 12 को बेहतरीन ऑपरेटिंग सिस्टम बनाने का काम करते हैं।

आपको बता दें, शाओमी इन नए फीचर्स के साथ MIUI 12 को 27 अप्रैल को घोषित करेगी। यह लॉन्च इवेंट ऑनलाइन आयोजित होगा। इसके साथ ही Mi 10 Lite 5G स्मार्टफोन भी पेश किया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , MIUI 12, MIUI, Xiaomi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  4. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  8. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  9. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  3. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  4. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  5. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  6. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  8. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  9. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  10. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »