• होम
  • मोबाइल
  • फ़ीचर
  • माइक्रोमैक्स कैनवस 6 और कैनवस 6 प्रो स्मार्टफोन को खरीदने की वजहें

माइक्रोमैक्स कैनवस 6 और कैनवस 6 प्रो स्मार्टफोन को खरीदने की वजहें

माइक्रोमैक्स कैनवस 6 और कैनवस 6 प्रो स्मार्टफोन को खरीदने की वजहें
विज्ञापन
माइक्रोमैक्स ने बुधवार अपने फ्लैगशिप हैंडसेट कैनवस 6 और कैनवस 6 प्रो से पर्दा उठा लिया। ये दोनों ही स्मार्टफोन 13,999 रुपये में मिलेंगे। कंपनी ने जानकारी दी है कि इन दोनों हैंडसेट की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो गई है। हालांकि, कंपनी के आधिकारिक रिटेल स्टोर पर फिलहाल सिर्फ माइक्रोमैक्स कैनवस 6 प्रो को लिस्ट किया गया है।

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से मीडिया में ऐसी खबरें आईं कि माइक्रोमैक्स को भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में अपनी हिस्सेदारी को बरकरार रखने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में इन दोनों हैंडसेट पर कंपनी का बहुत कुछ दांव पर है।

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने वाले हैं तो हमारा सुझाव होगा कि एक बार इन नए फोन के बारे में भी विचार करें। आपको इसकी वजहें बताते हैं।

माइक्रोमैक्स कैनवस 6 खरीदने की वजहें

मेटल यूनीबॉडी
कैनवस 6 का डिजाइन मेटल यूनीबॉडी वाला है जो इसे शानदार लुक देगा। अच्छी बात यह है कि यह कीमत के हिसाब से भी मेल खाता है।

रैम
इस हैंडसेट में 3 जीबी रैम दिया गया है। अगर आप मल्टीटास्किंग का शौक रखते हैं, जिसकी संभावना पूरी है तो यह हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन आपके काम का है।

फिंगरप्रिंट सेंसर
पहले यह फ़ीचर फ्लैगशिप डिवाइस का हिस्सा हुआ करता था। अब बजट रेंज के फोन में भी आम हो चला है। और यह माइक्रोमैक्स कैनवस 6 में भी मौजूद है। फटाफट फोन अनलॉक करने के लिए यह फ़ीचर बेहद ही कारगर साबित होगा।

पीडीएएफ फ़ीचर से लैस रियर कैमरा
इस हैंडसेट का रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। यह ऑटोफोकस से लैस है। इसके अलावा रियर कैमरे में मौजूद पीडीएएफ फ़ीचर की मदद से आप मात्र 0.10 सेकेंड में किसी सब्जेक्ट पर फोकस कर लेंगे।
 
micromax canavas 6 pro

माइक्रोमैक्स कैनवस 6 प्रो खरीदने की वजहें

रैम
माइक्रोमैक्स कैनवस 6 प्रो के 3 जीबी रैम की तुलना में 4 जीबी रैम दिया गया है। अब जितना ज्यादा मिल जाए वही बेहतर। यूज़र के लिए मल्टीटास्किंग तो आसान हो ही जाएगा।

रियर कैमरा
इस हैंडसेट का रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। यह ऑटोफोकस से लैस है। इसके अलावा रियर कैमरे में मौजूद पीडीएएफ फ़ीचर की मदद से आप मात्र 0.10 सेकेंड में किसी सब्जेक्ट पर फोकस कर लेंगे।

इन सबके अलावा आपको अराउंड यूआई, गाना ऐप जैसे कई मज़ेदार फ़ीचर मिलेंगे। ध्यान रहे कि खरीदने की वजहें पहली झलक पर आधारित हैं। ऐसे में दोनों फोन की वास्तविक परफॉर्मेंस के लिए आपको रिव्यू का इंतज़ार करना होगा।

वहीं, इस फोन की नहीं खरीदने की भी कई वजहें हो सकती हैं। खासकर इस कीमत में आपको कई शानदार फोन मिल जाएंगे जो प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर के मामले में बेहतर हैं, जैसे कि शाओमी रेडमी नोट 3।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Micromax Canvas 6, Canvas 6 Pro, Android
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »