लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान

समय के साथ कुछ चीजें डिवाइस की बैटरी को कमजोर करती चली जाती हैं, बैटरी की चार्ज होल्ड करने की क्षमता कम हो जाती है।

लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान

Photo Credit: iStock

लैपटॉप की बैटरी इसका एक बहुत अहम पार्ट है जिसकी समय-समय पर जांच करना जरूरी है।

ख़ास बातें
  • लैपटॉप की बैटरी हेल्थ की समय-समय पर जांच करना जरूरी है।
  • अच्छी बैटरी लैपटॉप के इस्तेमाल को बेहतर बनाती है।
  • समय के साथ कुछ चीजें डिवाइस की बैटरी को कमजोर करती चली जाती हैं।
विज्ञापन

लैपटॉप आज की जिंदगी में एक बहुत जरूरी और उपयोगी डिवाइस है। वर्क फ्रॉम होम हो या कंटेंट क्रिएशन, या फिर ऑफिस का काम ... यह डिवाइस हमेशा आपके साथ रहता है। लेकिन लैपटॉप की बैटरी इसका एक बहुत अहम पार्ट है जिसकी समय-समय पर जांच करना जरूरी है। अच्छी बैटरी न सिर्फ लैपटॉप के इस्तेमाल को बेहतर बनाती है, बल्कि अचानक शटडाउन और डेटा के नुकसान से भी बचाती है। 

बैटरी की पावर यूं तो इसमें लगे सैल पर निर्भर करती है। इस बात पर निर्भर करता है कि इसमें कितने सैल लगे हैं और उनका वॉट-घंटे (Wh) कितना है। ज्यादा सैल वाली बैटरी लम्बी चलती है। लेकिन समय के साथ कुछ चीजें डिवाइस की बैटरी को कमजोर करती चली जाती हैं। समय के साथ लैपटॉप बैटरी की चार्ज होल्ड करने की क्षमता कम हो जाती है, जिससे लैपटॉप की परफॉर्मेंस पर असर पड़ता है। इसलिए बैटरी हेल्थ को चेक करना जरूरी है। यहां पर हम आपको लैपटॉप बैटरी हेल्थ चेक करने का आसान तरीका बता रहे हैं। 

लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चुटकी में चेक

  • सबसे पहले अपने लैपटॉप के डेस्कटॉप पर जाएं। यहां पर Windows की (key) दबाएँ। 
  • इसमें cmd टाइप करें, तो Command Prompt दिखने लगेगा। 
  • यहां पर पर राइट-क्लिक करें और 'Run as administrator' चुनें।
  • Command Prompt विंडो में powercfg/batteryreport टाइप करें और Enter दबाएँ।
  • यह आपकी बैटरी हेल्थ के लिए फाइल पाथ (file path) तैयार कर देगा इसे नोट कर लें जो आमतौर पर यह C:\Users\[YourUsername]\battery_report.html पर सेव होता है।
  • File Explorer खोलें, उस फोल्डर पर जाएँ और फाइल को अपने वेब ब्राउजर में खोलने के लिए उस पर डबल-क्लिक करें।
  • ऊपर की तरफ Installed battery देखें।
  • यहां पर आपको Design Capacity और Full Charge Capacity अलग-अलग मेंशन हुआ दिखेगा। दोनों को भाग कर दें तो बैटरी की वर्तमान हेल्थ पर्सेंटेज आ जाएगी।

अगर यह वैल्यू लगातार 80% से कम हो रही है, तो इसका मतलब है कि बैटरी काफी कमजोर हो चुकी है। वहीं अगर यह 50–60% से कम है, तो यह बैटरी बदलने का समय भी हो सकता है। 

बैटरी समय के साथ घिसती है, यानी इसकी कैपिसिटी कम पड़ती जाती है। इसलिए समय-समय पर बैटरी हेल्थ चेक करना जरूरी होता है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  2. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  3. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  4. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  6. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  7. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  8. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  9. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  10. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »