• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत

Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत

Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days की Early Deals में ₹10 हजार से कम कीमत वाले 4 स्मार्टफोन सामने आए हैं। कीमत ₹7,199 से शुरू है।

Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत

Amazon और Flipkart Sale में ₹10 हजार से कम के चार स्मार्टफोन

ख़ास बातें
  • ₹7,199 से शुरू हो रही चार फोन्स की कीमत
  • Amazon पर itel और Lava फोन पर Early Deals
  • Flipkart पर Boltt Evo ₹8,999 में उपलब्ध
विज्ञापन

फेस्टिव सीजन की बड़ी ऑनलाइन सेल Amazon Great Indian Festival 2026 और Flipkart Big Billion Days 2026 को लेकर स्मार्टफोन की Early Bird Deals सामने आ चुकी हैं। अगर आपका बजट ₹10 हजार से कम है तो इन दोनों सेल में अभी तक सामने आई डील्स में 4 स्मार्टफोन ऐसे हैं, जिनकी कीमत इस बजट के अंदर है। इनमें itel Zeno 100 Lite सबसे सस्ता ₹7,199 में मिल रहा है। इसके बाद Lava के दो फोन Bold N4 Lite ₹7,649 और Bold N2 5G हैं। वहीं Flipkart की Early Bird Deal में Boltt Evo भी बड़े डिस्काउंट में मिल रहा है। आइए जानते हैं इन चारों फोन में क्या-क्या मिलेगा।

itel Zeno 100 Lite

Amazon Great Indian Festival की Early Bird Deals में सबसे सस्ता फोन itel Zeno 100 Lite है। इसकी ऑफर कीमत ₹7,199 बताई गई है। फोन में 6.56 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें Unisoc T7100 प्रोसेसर के साथ 3GB RAM और 64GB स्टोरेज दिया गया है। कैमरे की बात करें तो इसमें 8MP का रियर और 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी और 10W चार्जिंग सपोर्ट है। यह Android 15 Go पर चलता है।

यहां से खरीदें: itel Zeno 100 Lite (ऑफर्स के बाद ₹7,199)

Lava Bold N4 Lite

इसके बाद Lava Bold N4 Lite है, जिसकी Early Bird कीमत ₹7,649 है। इसमें 6.56 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है और 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया गया है। फोन में Unisoc SC9863A प्रोसेसर, 3GB RAM और 32GB स्टोरेज मिलता है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाया जा सकता है। कैमरे में 8MP रियर और 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 5,000mAh की बैटरी और 10W चार्जिंग मिलती है। यह Android 16 Go Edition पर चलता है।

यहां से खरीदें: Lava Bold N4 Lite (ऑफर्स के बाद ₹7,649)

Lava Bold N2 5G

Amazon की लिस्ट में Lava Bold N2 5G भी ₹10 हजार के अंदर आता है। इसकी Early Bird कीमत ₹8,729 है। फोन में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Unisoc T8200 प्रोसेसर और 4GB RAM मिलती है। इसमें 13MP का रियर और 5MP का फ्रंट कैमरा है। फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है और यह Android 16 पर चलता है। साथ ही IP64 रेटिंग भी मिलती है।

यहां से खरीदें: Lava Bold N2 5G (ऑफर्स के बाद ₹8,729)

Boltt Evo

Flipkart Big Billion Days की Early Bird Deals में Boltt Evo सबसे सस्ता फोन है, जिसकी कीमत सभी लागू ऑफर्स के बाद ₹8,999 है। इसमें 6.79 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में Unisoc T7250 प्रोसेसर के साथ 4GB/6GB RAM और 64GB/128GB स्टोरेज के विकल्प मिलते हैं। इसमें 50MP + 2MP का डुअल रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर के लिए 6,000mAh की बैटरी मिलती है और फोन Android 16 पर चलता है।

यहां से खरीदें: Boltt Evo (ऑफर्स के बाद ₹8,999)

Amazon और Flipkart की सेल कब शुरू होगी?

Amazon Great Indian Festival 2026 की मुख्य सेल 8 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। Amazon पर SBI Credit और Debit Card से पेमेंट करने पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट और Prime मेंबर्स के लिए चुनिंदा ऑफर्स पर अतिरिक्त बचत मिलेगी। No-Cost EMI और एक्सचेंज ऑफर भी सेल का हिस्सा होंगे।

वहीं Flipkart Big Billion Days 2026 की मुख्य सेल 9 अक्टूबर से शुरू होगी। Flipkart Plus, Flipkart Black और पात्र यूजर्स को 8 अक्टूबर से Early Access मिलेगा। चुनिंदा Axis Bank और ICICI Bank कार्ड पर 10% तक इंस्टेंट डिस्काउंट के अलावा Super.money, No-Cost EMI और दूसरे ऑफर्स भी मिलेंगे।

नोट: ऊपर बताई गई कीमतें फिलहाल सामने आई Early Bird Deals की कीमतें हैं। सभी कीमतों में ऑफर्स को शामिल किया गया है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.79 इंच
प्रोसेसरUnisoc T7250
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन720x1640 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.56 इंच
प्रोसेसरयूनिसोक टी7100
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15 Go
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  2. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  3. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  4. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  5. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  6. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  7. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  8. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  9. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  10. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »