• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!

घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!

Dyson ने भारत में V16 Piston Animal कॉर्डलेस वैक्यूम क्लीनर लॉन्च किया है। इसमें 315AW सक्शन, 70 मिनट तक रनटाइम और बालों को उलझने से रोकने वाला नया क्लीनर हेड मिलता है।

घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!

Photo Credit: Dyson

Dyson V16 Piston Animal की कीमत ₹79,900 रखी गई है

ख़ास बातें
  • Dyson V16 Piston Animal भारत में ₹79,900 में लॉन्च
  • 315AW सक्शन और 70 मिनट तक रनटाइम मिलेगा
  • बाल न उलझने वाला नया क्लीनर हेड दिया गया
विज्ञापन

Dyson ने भारत में अपना नया V16 Piston Animal कॉर्डलेस वैक्यूम क्लीनर लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह नया मॉडल खास तौर पर ज्यादा ताकतवर सफाई, लंबे बाल और पालतू जानवरों के बालों को संभालने और धूल को आसानी से साफ करने के लिए बनाया गया है। इसमें नया 900W Hyperdymium मोटर दिया गया है, जो 315AW तक सक्शन पावर देता है। इसकी सबसे खास बात नया All Floor Cones Sense क्लीनर हेड है, जो फर्श के हिसाब से सक्शन पावर और ब्रश की रफ्तार अपने आप बदल सकता है। इसमें बालों को ब्रश में फंसने से रोकने वाली तकनीक, धूल को दबाकर रखने वाला नया डस्ट बिन, HEPA फिल्ट्रेशन और 70 मिनट तक का रनटाइम भी मिलता है।

Dyson V16 Piston Animal में नया 900W Hyperdymium मोटर लगाया गया है। कंपनी का कहना है कि यह पिछली पीढ़ी के Hyperdymium मोटर की तुलना में 50 प्रतिशत ज्यादा पावरफुल है और 315AW तक सक्शन पावर देता है। जरूरत पड़ने पर इसका Dynamic Cyclone सिस्टम Boost मोड में पांच अतिरिक्त साइक्लोन सक्रिय करता है, जिससे ज्यादा गंदगी या भारी कचरे की सफाई के दौरान सक्शन बढ़ाया जा सकता है।

V16 Piston Animal की सबसे बड़ी खासियत इसका नया All Floor Cones Sense क्लीनर हेड है। इसमें दो ब्रश बार दिए गए हैं, जो लंबे बालों को बीच में उलझने देने के बजाय किनारों की तरफ ले जाकर सीधे वैक्यूम में खींचते हैं। Dyson के मुताबिक यह सिस्टम 25 इंच तक लंबे बालों को संभाल सकता है।

यह हेड फर्श के प्रकार को पहचानकर अपने आप सक्शन पावर और ब्रश की स्पीड भी बदलता है। यानी हार्ड फ्लोर पर ब्रश की स्पीड कम और कालीन पर ज्यादा रखी जा सकती है। खास बात यह है कि अलग-अलग फर्श के लिए मेन कारपेट हेड बदलने की जरूरत नहीं पड़ती।

Dyson ने इसमें नया CleanCompaktor बिन दिया है। यह धूल और कचरे को दबाकर रखता है, जिससे सामान्य स्थिति की तुलना में इसमें तीन गुना तक ज्यादा धूल और कचरा रखा जा सकता है। कंपनी के मुताबिक इसमें करीब 30 दिनों तक की धूल रखने की क्षमता हो सकती है। बिन खाली करते समय इसकी अंदरूनी सतह को साफ करने के लिए भी एक खास व्यवस्था दी गई है, जिससे धूल और बाल अंदर चिपके न रहें।

Dyson V16 Piston Animal ईको मोड में हार्ड फ्लोर पर 70 मिनट तक लगातार सक्शन दे सकता है। इसमें बदलने योग्य बैटरी का ऑप्शन भी है, जिसे अलग से खरीदा जा सकता है। धूल और महीन कणों को रोकने के लिए इसमें HEPA फिल्ट्रेशन सिस्टम दिया गया है। Dyson का दावा है कि यह 0.1 माइक्रॉन तक के 99.99 प्रतिशत कणों को पकड़ सकता है।

Dyson V16 Piston Animal कंपनी का भारत में पहला वैक्यूम क्लीनर है, जो MyDyson ऐप से कनेक्ट होता है। ऐप के जरिए एक्स्ट्रा सेटिंग्स, मेंटेनेंस से जुड़े अलर्ट और मशीन की सफाई व देखभाल के लिए स्टेप-बाय-स्टेप इंफॉर्मेंशन मिल सकती है।

भारत में Dyson V16 Piston Animal की कीमत ₹79,900 रखी गई है। यह फिलहाल Black Copper रंग में उपलब्ध है और इसे Dyson की आधिकारिक वेबसाइट और देशभर में मौजूद Dyson स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
  2. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
  3. चाबी रखने की टेंशन खत्म! Xiaomi लाया फिंगरप्रिंट वाला स्मार्ट लॉक, फोन से भी होगा कंट्रोल
  4. टूथब्रश बताएगा दांत साफ हुए या नहीं! Xiaomi का Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च, जानें कीमत
  5. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी
  6. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  7. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  8. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  9. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  10. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »