• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • स्मार्टफोन के ग्लोबल मार्केट में Apple की टॉप पोजिशन, रेवेन्यू में 42 प्रतिशत हिस्सेदारी

स्मार्टफोन के ग्लोबल मार्केट में Apple की टॉप पोजिशन, रेवेन्यू में 42 प्रतिशत हिस्सेदारी

कंपनी ने तीसरी तिमाही में स्मार्टफोन की सेल्स में लगभग 3 प्रतिशत की गिरावट के बावजूद रेवेन्यू में बढ़ोतरी की है

स्मार्टफोन के ग्लोबल मार्केट में Apple की टॉप पोजिशन, रेवेन्यू में 42 प्रतिशत हिस्सेदारी

Apple की कुल सेल्स में 5G फोन्स की हिस्सेदारी लगभग 46 प्रतिशत की थी

ख़ास बातें
  • कंपनी के iPhone 14, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max की सेल्स अधिक रही
  • दक्षिण कोरिया की Samsung 18.3 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर थी
  • चीन की Xiaomi ने 8.3 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान हासिल किया
विज्ञापन
दुनिया भर में लोकप्रिय iPhone बनाने वाली Apple ने इस वर्ष ग्लोबल स्मार्टफोन में रेवेन्यू के लिहाज से टॉप पोजिशन बरकरार रखी है। कंपनी ने तीसरी तिमाही में स्मार्टफोन की सेल्स में लगभग 3 प्रतिशत की गिरावट के बावजूद रेवेन्यू में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। कंपनी के एवरेज सेलिंग प्राइस में लगभग 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी इसका बड़ा कारण है। 

Counterpoint Research की रिपोर्ट के अनुसार, Apple की कुल सेल्स में 5G फोन्स की हिस्सेदारी लगभग 46 प्रतिशत की थी। तीसरी तिमाही में ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट में रेवेन्यू के लिहाज से कंपनी की 42 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। पिछले वर्ष तीसरी तिमाही में यह आंकड़ा 37.1 प्रतिशत का था। जुलाई से सितंबर के दौरान कंपनी के iPhone 14, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max की सेल्स सबसे अधिक रही। एपल ने iPhone 14 Plus की शिपिंग अक्टूबर के पहले सप्ताह तक शुरू नहीं की थी। ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट में रेवेन्यू के लिहाज से दक्षिण कोरिया की Samsung 18.3 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर थी। 

चीन की Xiaomi ने 8.3 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा Oppo और Vivo की हिस्सेदारी क्रमशः 6 प्रतिशत और लगभग 5 प्रतिशत की रही। Xiaomi का पिछली तिमाही में रेवेन्यू लगभग 10 प्रतिशत घटा था। कंपनी की बिक्री पर ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट की मंदी और चीन में डिमांड घटने का असर पड़ा है। इसके मोबाइल डिवाइसेज की बिक्री में लगभग 11 प्रतिशत की कमी हुई थी। जुलाई-सितंबर के दौरान कंपनी की सेल्स 70.5 अरब युआन (लगभग 80,900 करोड़ रुपये) की रही। शाओमी की सेल्स अनुमान से कुछ अधिक रही है लेकिन कंपनी को हुआ लगभग 1.5 अरब युआन का नेट लॉस हैरान करने वाला था। 

शाओमी ने इनवेस्टमेंट पर लॉस जैसी मदों में लगभग 3 अरब युआन को राइटडाउन किया था और इस वजह से इसके नतीजों में नेट लॉस दिख रहा था। चीन में जीरो कोविड पॉलिसी के कारण टेक कंपनियों की मुश्किलें बढ़ी हैं। इससे सप्लाई चेन में रुकावट आई है। हालांकि, शाओमी ने यूरोप में मार्केट शेयर बढ़ाने में सफलता पाई है। अगले वर्ष स्मार्टफोन की ग्लोबल सेल्स 2.9 प्रतिशत घटने का अनुमान है। शाओमी ने चीन में बड़े पैमाने पर वर्कर्स की छंटना की है। कंपनी की यूनिट सेल्स इस वर्ष गिरने की आशंका है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  2. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  7. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  8. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  9. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »