अगर आपका बजट लेटेस्ट Samsung के फ्लैगशिप फोन को खरीदने का नहीं है तो आप सैमसंग के पिछले फ्लैगशिप Samsung Galaxy S23 Ultra 5G को डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं।
Photo Credit: Samsung
Samsung Galaxy S23 Ultra 5G में 200 मेगापिक्सल कैमरा है।
अगर आपका बजट लेटेस्ट Samsung के फ्लैगशिप फोन को खरीदने का नहीं है तो आप सैमसंग के पिछले फ्लैगशिप Samsung Galaxy S23 Ultra 5G को डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं। ई-कॉमर्स साइट अमजेन पर सैमसंग के इस फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसमें बैंक ऑफर से लेकर कीमत में कटौती शामिल है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर से अतिरिक्त बचत का लाभ भी लिया जा सकता है। यहां हम आपको Samsung Galaxy S23 Ultra 5G के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Samsung Galaxy S23 Ultra 5G Offers & Price
Samsung Galaxy S23 Ultra 5G का 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट ₹89,599 में लिस्ट किया गया है, जबकि भारतीय बाजार में फरवरी, 2023 में ₹1,34,999 में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर की बात करें तो एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 2.5 प्रतिशत डिस्काउंट (₹3,000 तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹87,359 हो जाएगी। वहीं एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर अतिरिक्त बचत हो सकती है। लॉन्च कीमत के हिसाब से यह ₹47,000 सस्ता मिल रहा है।
Samsung Galaxy S23 Ultra 5G Features & Specifications
Samsung Galaxy S23 Ultra 5G में 6.8 इंच की QHD+ डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले मिलती है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट से लैस किया गया है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं फास्ट चार्जिंग के बदौलत यह सिर्फ 20 मिनट में 65 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है। इस फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग दी गई है।
कैमरा सेटअप के मामले में Galaxy S23 Ultra 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी वाइड कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6e, ब्लूटूथ 5.3 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स