Flipkart ने इसे 57% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है। फोन की कीमत इसके बाद 19,499 रुपये रह जाती है।
Photo Credit: Flipkart
Vivo Y21 5G में 6.74 इंच HD+ LCD टचस्क्रीन है, इसमें 120Hz तक रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है।
Vivo Y21 5G पर भारी छूट आ गई है! फोन में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसका हाइलाइट फीचर है कि इसमें 6500mAh की विशाल बैटरी दी गई है। इसके अलावा फोन में कई और धांसू फीचर्स मिलते हैं। इस फोन को वर्तमान में डिस्काउंट, और बैंक ऑफर लगाकर 25 हजार रुपये से ज्यादा तक सस्ते में खरीदने का मौका है। आइए जानते हैं Vivo Y21 5G फोन पर मिल रही बेस्ट डील के बारे में।
Vivo Y21 5G को सस्ते में खरीदने का सुनहरा मौका है। Flipkart पर फोन भारी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। फोन का MRP यूं तो Rs 44,999 है। लेकिन Flipkart ने इसे 57% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है। फोन की कीमत इसके बाद 19,499 रुपये रह जाती है। फोन पर सीधा 25,500 रुपये का डिस्काउंट लिस्टेड है। लेकिन यहां पर एक बैंक ऑफर भी है जिसके बाद फोन की प्रभावी कीमत और ज्यादा कम हो जाती है।
Vivo Y21 5G की खरीद के साथ आप दिया जा रहा बैंक ऑफर लगाते हैं तो इसकी कीमत और ज्यादा कम हो जाती है। फोन को चुनिंदा बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं तो सीधा 750 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा। इससे फोन पर मिल रहा कुल डिस्काउंट 26,250 रुपये तक पहुंच जाता है। ऑफर की और अधिक जानकारी के लिए आप अधिकारिक Flipkart Smartphone Deals पेज पर विजिट कर सकते हैं।
Vivo Y21 5G में 6.74 इंच HD+ LCD टचस्क्रीन है, इसमें 120Hz तक रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले TÜV Rheinland लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन से लैस हैं। फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग से लैस है। फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया गया है।
Vivo Y21 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। Vivo फोन में 6,500mAh की बैटरी दी गई है। Y21 5G 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.4, USB-C पोर्ट और GPS सपोर्ट शामिल है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,862
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,899
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Motorola Edge 70 Neo लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
Motorola Edge 70 Neo मिडरेंज फोन का आज भारत में लॉन्च, बड़ी स्क्रीन, 7000mAh बैटरी समेत क्या होगा खास, जानें
Honor Earbuds Clip हुए लॉन्च, 40 घंटे चलते हैं, AI ट्रांसलेटर जैसे फीचर्स भी
WhatsApp Web इस्तेमाल करने वाले जरा सावधान! सरकार ने जारी किया अलर्ट, लीक हो सकती है प्राइवेट चैट