लेनोवो के6, के6 पावर और के6 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें इनके बारे में

लेनोवो के6, के6 पावर और के6 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें इनके बारे में
विज्ञापन
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लेनोवो ने बर्लिन में चल रहे आईएफए ट्रेड शो के मौके पर तीन नए स्मार्टफोन के6, के6 पावर और के6 नोट लॉन्च किए हैं। कंपनी ने इन स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा तो नहीं किया है, लेकिन इन्हें मार्केट में सितंबर से उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है।

स्मार्टफोन डार्क ग्रे, गोल्ड और सिल्वर कलर वेरिएंट में उपलब्ध होंगे। और इनमें मेटल यूनीबॉडी डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है। सभी हैंडसेट एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेंगे और होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर इंटिग्रेटेड है। ये डुअल-सिम स्लॉट के साथ आते हैं। इनमें 64-बिट स्नैपड्रैगन 430 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 505 जीपीयू का इस्तेमाल किया गया है।

सबसे पहले बात लेनोवो के6 की। इसमें 5 इंच का फुल-एचडी (1920x1090 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 2 जीबी रैम से लैस है। स्टोरेज के लिए 16 जीबी या 32 जीबी का विकल्प मौजूद है। माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल भी संभव है। इसका रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और साथ में एलईडी फ्लैश भी है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। पावर देने के लिए मौजूद है 3000 एमएएच की बैटरी। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1 और जीपीएस शामिल हैं।

अब बात लेनोवो के6 पावर की। स्मार्टफोन के दो वेरिएंट हैं- 2 जीबी रैम/ 16 जीबी स्टोरेज और 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज। इसकी बैटरी 4000 एमएएच की है। बाकी स्पेसिफिकेशन लेनोवो के6 वाले ही हैं।

लेनोवो के6 नोट की भी झलक आईएफए में देखने को मिली। यह स्मार्टफोन थोड़ा ज्यादा बड़ा है और बाकी दोनों की तुलना में ज्यादा प्रीमियम भी। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1920x1080 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इसके भी दो वेरिएंट मिलेंगे- 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज। ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। रियर कैमरा 16 मेगापिक्सल का है और फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का। लेनोवो के6 नोट में 4000 एमएएच की बैटरी है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good looks and build quality
  • Decent display
  • Excellent battery life
  • कमियां
  • No fast charging support
  • Cameras could have been better
  • No dedicated microSD card slot
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good design and build quality
  • Decent speakers
  • Ant VR support
  • Vibrant display
  • कमियां
  • No reinforced glass
  • Poor bundled headphones
  • Overall performance could have been better
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lenovo, Mobiles, Android, Lenovo K6, Lenovo K6 Power, Lenovo K6 Note, IFA, IFA 2016
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Pro के फीचर्स में हो सकती है कटौती! प्रोसेसर, कैमरा को लेकर अपडेट
  2. पाकिस्तान में क्रिप्टोकरेंसी के खिलाफ जारी हुआ फतवा, इस्लामिक कानून के तहत अवैध करार
  3. Motorola लेटेस्ट फोन Edge 70 Max में होगी 7100mAh बैटरी, 7000 निट्स वाली डिस्प्ले! 15 जुलाई को है लॉन्च
  4. भारत में इस कारण 50% से ज्यादा यूजर्स जल्दी बदल लेते हैं अपना स्मार्टफोन!
  5. Samsung Galaxy Tab S12+ की पहली झलक, फ्रंट डिजाइन आया नजर
  6. OTT Releases This Week: इक्का, पति-पत्नी और वो दो, बाल्टी जैसी फिल्में इस हफ्ते OTT पर, देखें यहां
  7. Redmi Note 17 लॉन्च होने जा रहा सबसे बड़े 7 इंच डिस्प्ले, 8000mAh के बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  8. iQOO 15R हुआ 6 हजार सस्ता, 7600mAh बैटरी! यहां मिल रही धांसू डील
  9. इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स हुई दोगुनी, Tata Motors का पहला रैंक बरकरार
  10. Tecno Camon 50 Ultra 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »