लेनोवो के6 नोट 14 दिसंबर को होगा भारत में लॉन्च

लेनोवो के6 नोट 14 दिसंबर को होगा भारत में लॉन्च
ख़ास बातें
  • इसकी जानकारी लेनोवो इंडिया ने ट्वीट करके दी
  • इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1920x1080 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है
  • लेनोवो के6 नोट में 4000 एमएएच की बैटरी है
विज्ञापन
लेनोवो के6 नोट स्मार्टफोन को 14 दिसंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसकी जानकारी लेनोवो इंडिया ने ट्वीट करके दी। गौर करने वाली बात है कि कंपनी ने हाल ही में लेनोवो के6 पावर को भारत में 9,999 रुपये में लॉन्च किया था। भारत में लेनोवो के6 नोट की कीमत क्या होगी? इस संबंध में कंपनी की ओर से कुछ नहीं कहा गया है।

याद रहे कि लेनोवो के6 नोट की पहली झलक हमें सितंबर में आईएफए ट्रेड शो में देखने को मिली थी। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1920x1080 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इसके भी दो वेरिएंट हैं- 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज। ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।

रियर कैमरा 16 मेगापिक्सल का है और फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का। लेनोवो के6 नोट में 4000 एमएएच की बैटरी है।

बता दें कि आईएफए ट्रेड शो में लेनोवो के6 नोट और के6 पावर के साथ लेनोवो के6 को भी लॉन्च किया गया था। हालांकि, इस फोन को अभी भारत में पेश किए जाने के संबंध में अभी कुछ भी नहीं पता है। कंपनी लेनोवो के6 नोट को इंटरटेनमेंट डिवाइस के तौर पर प्रोजेक्ट कर रही है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good design and build quality
  • Decent speakers
  • Ant VR support
  • Vibrant display
  • कमियां
  • No reinforced glass
  • Poor bundled headphones
  • Overall performance could have been better
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lenovo, Lenovo K6 Note Launch, Lenovo K6 Note Price
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »