Lenovo K6 Power और K6 Note को एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट मिलना शुरू

Lenovo K6 Power और K6 Note को भारत में पिछले साल लॉन्च किया गया था। ये दोनों ही स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो के साथ आते हैं। अब कंपनी ने जानकारी दी है कि भारत में इन दोनों ही हैंडसेट के लिए एंड्रॉयड 7.0 नूगा रोलआउट कर दिया गया है।

Lenovo K6 Power और K6 Note को एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट मिलना शुरू
ख़ास बातें
  • ये दोनों ही स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो के साथ आते हैं
  • मल्टी-विंडो सपोर्ट, डेटा सेवर और स्मार्ट नोटिफिकेशन जैसे फ़ीचर मिलेंगे
  • दोनों ही हैंडसेट फ्लिपकार्ट के अलावा रिटेल स्टोर में उपलब्ध हैं
विज्ञापन
Lenovo K6 Power और K6 Note को भारत में पिछले साल लॉन्च किया गया था। ये दोनों ही स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो के साथ आते हैं। अब कंपनी ने जानकारी दी है कि भारत में इन दोनों ही हैंडसेट के लिए एंड्रॉयड 7.0 नूगा रोलआउट कर दिया गया है। अपडेट के बाद इन हैंडसेट में मल्टी-विंडो सपोर्ट, डेटा सेवर, स्मार्ट नोटिफिकेशन और क्विक ऐप स्विचिंग जैसे फ़ीचर आ जाएंगे। दोनों ही हैंडसेट फ्लिपकार्ट के अलावा रिटेल स्टोर में उपलब्ध हैं।

Lenovo का कहना है कि एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट के बाद लेनोवो के6 पावर और लेनोवो के6 नोट के यूज़र को नए इंटरफेस का अनुभव मिलेगा। अब यूज़र सीधे नोटिफिकेशन बार से ही जवाब दे सकेंगे। अपडेट हुए डोज़ मोड की मदद से बैटरी लाइफ बचाई जा सकेगी। इसके अलावा फॉन्ट और डिस्प्ले साइज़ परपहले से ज़्यादा नियंत्रण मिलेगा।

याद रहे कि लेनोवो के6 पावर में 5 इंच फुल एचडी (1920x1090 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। लेनोवो के इस फोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ के ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर दिया गया है। रैम के दो विकल्प हैं- 3 जीबी और 4 जीबी। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। स्टोरेज 32 जीबी है जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाया जा सकेगा। इस फोन में 4000 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। लेनोवो के6 पावर के 3 जीबी रैम की कीमत 9,999 रुपये जबकि 4 जीबी रैम की कीमत 10,999 रुपये है।

इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ सोनी आईएमएक्स258 सेंसर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। यह पीडीएएफ, प्रो मोड, स्लो मोशन और टाइम लैप्स फ़ीचर से लैस है। सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। सेल्फी कैमरे में एक ऑटो ब्यूटिफिकेशन मोड भी है। आप फिंगरप्रिंट सेंसर से सेल्फी ले पाएंगे। कनेक्टिविटी की बात करें तो इस फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1 और जीपीएस जैसे फ़ीचर है।

अब बात लेनोवो के6 नोट की। भारत में लेनोवो के6 नोट के दो वेरिएंट लॉन्च किए गए थे जो रैम और स्टोरेज पर आधारित हैं। लेनोवो के6 नोट के 3 जीबी रैम और 32 जीबी वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। ग्राहकों के पास 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट का विकल्प भी है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो लेनोवो के इस फोन में 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। यह फुल-मेटल बॉडी डिज़ाइन वाला फोन है। यूज़र फोन की स्टोरेज को 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी के ज़रिए बढ़ा पाएंगे। इसमें एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलने वाले इस फोन का रियर कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। यह डुअल-टोन एलईडी फ्लैश से लैस है। फ्रंट कैमरे का सेंसर 8 मेगापिक्सल का है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1 और जीपीएस शामिल हैं। इसकी बैटरी 4000 एमएएच की है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good looks and build quality
  • Decent display
  • Excellent battery life
  • कमियां
  • No fast charging support
  • Cameras could have been better
  • No dedicated microSD card slot
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good design and build quality
  • Decent speakers
  • Ant VR support
  • Vibrant display
  • कमियां
  • No reinforced glass
  • Poor bundled headphones
  • Overall performance could have been better
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »