लेईको ले प्रो 3 स्मार्टफोन की टॉप 5 फ़ीचर जानें

लेईको ले प्रो 3 स्मार्टफोन की टॉप 5 फ़ीचर जानें
ख़ास बातें
  • लेईको के पिछले फ्लैगशिप फोन की तरह ही इसमें 3.5 एमएम जैक नहीं है
  • लेईको ले प्रो 3 में 4070 एमएएच की बैटरी है
  • इस फोन में 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा है
विज्ञापन
उम्मीद के मुताबिक चीनी टेक्नोलॉजी कंपनी लेईको ने बुधवार को अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन ले प्रो 3 लॉन्च कर दिया। लेईको ले प्रो 3 स्मार्टफोन को चार वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।

4 जीबी रैम/32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,799 चीनी युआन (करीब 18,100 रुपये), 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,999 चीनी युआन (करीब 20,100 रुपये) है। कंपनी ने मशहूर चीनी फिल्म निर्माता झांग यीमॉ के नाम से भी दो एडिशन भी लॉन्च किए। 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज झांग यीमॉ एडिशन की कीमत 2,499 चीनी युआन (करीब 25,100 रुपये) जबकि 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 2,999 चीनी युआन (करीब 30,100 रुपये) होगा। आइए जानने की कोशिश करते हैं लेईको ले प्रो 3 में क्या कुछ है खास।

प्रोसेसर और रैम
इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत है इसमें दिया गया 2.35 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 530 जीपीयू है। यह स्मार्टफोन 4 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज के दो वेरिएंट में आएगा।

सीडीएलए सपोर्ट
लेईको ने इस फोन में कॉन्टीनुअल डिजिटल लॉसलेस ऑडियो (सीडीएलए) टेक्नोलॉजी दी है। इस टेक्नोलॉजी को हाई-फाईडेलिटी ऑडियो और डॉल्बी एटमॉस ऑडियो सपोर्ट के लिए दिया गया है।

बैटरी
लेईको ले प्रो 3 स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 4070 एमएएच की बैटरी दी गई है। बैटरी क्विक चार्जिंग 3.0 टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि बैटरी लंबे गंभीर काम करने के दौरान भी पूरे एक दिन तक चलेगी और यह अल्ट्रा हाई ड्यूरेबिलिटी के साथ आती है।

कैमरा
ले प्रो 3 में अपर्चर एफ/2.0, पीडीएएफ, एचडीआर, बीएसआई सीएमओएस सेंसर के साथ 16 मेगापिक्सल कैमरा है। फोन से 30 फ्रेम प्रति सेकेंड पर 4के रिकॉर्डिंग की जा सकती है। इस फोन से 120 फ्रेम प्रति सेकेंड पर स्लो मोशन रिकॉर्डिंग भी हो सकती है। बात करें फ्रंट कैमरे की तो यह अपर्चर एफ/2.2 और 76.5 डिग्री वाइड-एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4070 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LeEco, LeEco mobile, LeEco smartphone, LeEco Le pro 3 Feature
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  7. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  8. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  9. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  10. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »