ले प्रो 3 की पहली झलक

ले प्रो 3 की पहली झलक
ख़ास बातें
  • ले प्रो 3 में स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज है
  • फोन में ईयूआई 5.8 स्किन है जो एंड्रॉयड मार्शमैलो आधारित है
  • ले प्रो 3 2 नवंबर से अमेरिका में 399 डॉलर की कीमत पर मिलेगा
विज्ञापन
लेईको ने सैन फ्रांसिस्को में आयोजित एक बड़े इवेंट में कई प्रोडक्ट लॉन्च किए और इसी के साथ कंपनी ने अमेरिका में कदम रख दिया। कंपनी ने अगले महीने से इन डिवाइस की बिक्री शुरू होने की घोषणा की है। हमें इन डिवाइस के साथ थोड़ी देर समय बिताने का मौका मिला। खासकर लेईको के मौज़ूदा फ्लैगशिप ले प्रो 3 स्मार्टफोन के साथ। जानें इसके बारे में।

ईमानदारी से कहें तो हमें इस घोषणा से बिल्कुल भी अचंभा नहीं हुआ कि कंपनी ने अपने घरेलू बाजार से पहले नए प्रोडक्ट को अमेरिका में लॉन्च कर रही है। अमेरिकी ग्राहकों से मिलने वाली प्रतिक्रिया के बाद लेईको भविष्य में इसमें बदलाव कर सकती है लेकिन फिलहाल शुरुआती दौर में कंपनी सिर्फ अपने टेस्टेड डिवाइस ही लॉन्च करेगी।

अगर आप भारत या किसी ऐसे देश में हैं जहां ले मैक्स 2 (रिव्यू) उपलब्ध है तो आपको ले प्रो 3 काफी जाना-पहचाना स्मार्टफोन लगेगा। एक तरह से देखें तो इसमें सबकुछ ले मैक्स 2 जैसा ही है सिवाय कुछ बदलावों को छोड़कर। इस फोन को पहले से ज्यादा खूबसूरत बनाया गया है और फोन के अगले व पिछले हिस्से पर गोल किनारे हैं। ग्रिप को ज्यादा बेहतर बनाने के लिए एल्युमिनियम केस पर थोड़ा सा टेक्सचर है और गोल होम बटन को एक 'ले' लोगो के साथ रीप्लेस कर दिया गया है।
 

बटन अच्छी जगह लगाए गए हैं और इन्हें चलाना भी आसान है। खास बात है कि फोन को एक हाथ से इ्स्तेमाल करना बेहद आसान है। लेईको द्वारा हाल ही में लॉन्च किए दूसरे फोन की तरह ले प्रो 3 में भी 3.5 एमएम हेडफोन जैक नहीं है। इसकी जगह आपको बॉक्स में एक यूएसबी टाइप-सी एडेप्टर मिलेगा जिससे आप रेगुलर ईयरफोन इस्तेमाल कर सकेंगे। यह फोन कंपनी के सीडीएलए स्टैंडर्ड सपोर्ट के साथ आता है और कंपनी बॉक्स में सीडीएलए ईयरफोन भी साथ देगी।

5.5 इंच डिस्प्ले वाला फोन हमें थोड़े से समय में ही अच्छा लगा। स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन फुल एचडी है जिससे तस्वीरें व टेक्स्ट कम से कम बिखरता है। इस फोन में एक स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर है जो फिलहाल बाजार में मौज़ूद सबसे शानदार प्रोसेसर है। ले प्रो 3 में स्टीरियो स्पीकर भी हैं लेकिन ये दोनों ही नीचे की तरफ दिए गए हैं और इस वजह से इनसे वास्तविक स्टीरियो इफेक्ट नहीं मिलता। यह फोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में ही उपलब्ध है।
 

ले प्रो 3 में ईयूआई 5.8 स्किन दी गई है जो एंड्रॉयड मार्शमैलो पर आधारित है। भारत में दिए जाने वाले टॉगल स्विच को अमरीका में अलग डिजाइन के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा सभी दूसरे फंक्शन एक जैसे ही हैं। ले व्यू और लाइव जैसी स्ट्रीमिंग सर्विस भी हैं जिनसे यूज़र वेब से लाइव टीवी चैनल और वीडियो की लिस्ट पा सकेंगे। दमदार प्रोसेसर वाले इस फोन की परफॉर्मेंस बेहद शानदार रही। इस डिवाइस में 16 मेगापिक्सल का रियर व 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

लॉन्च इवेंट में तस्वीरों की क्वालिटी के बारे में फैसला लेना कठिन था क्योंकि हाई-रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले पर सब कुछ अच्छा ही दिख रहा था। कैमरे में पैनोरमा, 4के वीडियो रिकॉर्डिंग और स्लो-मोशन जैसे फ़ीचर भी हैं।
 

लेईको अपने फ्लैगशिप फोन की बिक्री अमेरिका 2 नवंबर से शुरू करेगी और यह एक्सक्लूसिव तौर पर कंपनी के लेमॉल स्टोर पर 399 डॉलर (करीब 26,700 रुपये) में उपलब्ध होगा। यूपी2यू रीबेट प्रोग्राम के तहत इसकी कीमत घटकर 299 डॉलर रह जाती है लेकिन फिर भी यह ले मैक्स 2 स्मार्टफोन से महंगा है। जहां तक भारत में इस फोन की उपलब्धता की बात है तो इस बारे में अभी कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।

ले प्रो 3 इस कीमत पर एक बेहद शानदार एंड्रॉयड स्मार्टफोन है। सभी चीजों को एक साथ देखे तो लेईको शुरुआती तौर पर अमेरिकी ग्राहकों को अपनी कंटेट सर्विस के लिए लुभाने की कोशिश में हैं। कंपनी के कई महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में से फोन एक बेहद छोटा हिस्सा हैं। हमें जल्द यह पता चल जाएगा कि एक प्रतिद्वंदिता और भीड़भाड़ वाले बाजार में अमेरिका के लोग एक अनजान कंपनी को कितना पसंद करते हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4070 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  5. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  6. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  7. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  8. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  9. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  10. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »