Jio AirFiber का 19 सितंबर को लॉन्च, 1.5 Gbps तक होगी स्पीड

Jio Fiber में 1 Gbps तक की स्पीड मिलती है, जबकि Jio AirFiber में यह 1.5 Gbps की होगी।इसमें पैरेंटल कंट्रोल, Wi-Fi 6 के लिए सपोर्ट और इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी फायरवॉल जैसे फीचर्स होंगे

Jio AirFiber का 19 सितंबर को लॉन्च, 1.5 Gbps तक होगी स्पीड

इसमें प्वाइंट-टु-प्वाइंट रेडियो लिंक्स के इस्तेमाल से वायरलेस तरीके से इंटरनेट उपलब्ध कराया जाएगा

ख़ास बातें
  • यह वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए बेहतर होगी
  • इसके लिए 5G टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा
  • कंपनी के नेटवर्क पर प्रति यूजर डेटा की खपत 25 GB प्रति माह से ज्यादा है
विज्ञापन
देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio की वायरलेस इंटरनेट सर्विस Jio AirFiber 19 सितंबर को लॉन्च की जाएगी। इसमें 1.5 Gbps तक की स्पीड मिलेगी। यह हाई-डेफिनिशन वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए बेहतर होगी। 

Reliance Industries के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, Mukesh Ambani ने इस वर्ष की एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में घोषणा की थी कि Jio AirFiber को गणेश चतुर्थी पर लॉन्च किया जाएगा। इसमें पैरेंटल कंट्रोल, Wi-Fi 6 के लिए सपोर्ट और इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी फायरवॉल जैसे फीचर्स होंगे। Jio AirFiber में हाई-स्पीड इंटरनेट उपलब्ध कराने के लिए 5G टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। कंपनी की Jio Fiber इंटरनेट सर्विस में नेटवर्क कवरेज के लिए वायर्ड फाइबर ऑप्टिक केबल्स का इस्तेमाल किया जाता है। Jio AirFiber में प्वाइंट-टु-प्वाइंट रेडियो लिंक्स के इस्तेमाल से वायरलेस तरीके से इंटरनेट उपलब्ध करा जाएगा। 

Jio Fiber में 1 Gbps तक की स्पीड मिलती है, जबकि Jio AirFiber में यह 1.5 Gbps की होगी। हाल ही मे  रिलायंस जियो ने घोषणा की थी कि उसने 22 लाइसेंस्ड सर्विस एशिया (LSA) में से प्रत्येक में 5G नेटवर्क  के लॉन्च को पूरा कर लिया है। कंपनी ने पिछले वर्ष हासिल किए स्पेक्ट्रम के लिए सभी स्पेक्ट्रम बैंड्स में निर्धारित अवधि से पहले इस लॉन्च को पूरा किया है।  

इससे पहले कंपनी ने पिछले महीने टेलीकॉम डिपार्टमेंट (DoT) के पास फेज के न्यूनतम लॉन्च को पूरा करने की जिम्मेदारी से जुड़ी डिटेल्स जमा की थी। इसके बाद DoT ने 11 अगस्त तक सभी सर्कल में इसके लिए जरूरी टेस्टिंग को पूरा किया था। रिलायंस जियो के चेयरमैन, Akash Ambani ने बताया था, "हमने केंद्र सरकार, टेलीकॉम डिपार्टमेंट और 1.4 अरब भारतीयों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करते हुए हाई क्वालिटी 5G सर्विसेज को लॉन्च किया है। हमें यह घोषणा करते हुए गर्व है कि हमने भारत को 5G सर्विसेज के लॉन्च की स्पीड के लिहाज से दुनिया में अग्रणी स्थिति में पहुंचाया है।" रिलायंस जियो ने  पांच करोड़ से ज्यादा कस्टमर्स के साथ 5G सर्विसेज में पहला स्थान हासिल किया है। कंपनी के नेटवर्क पर प्रति यूजर डेटा की खपत भी 25 GB प्रति माह से ज्यादा हो गई है। पिछले महीने के अंत में कंपनी ने तीन नए कम प्राइस वाले प्रीपेड इंटरनेशनल रोमिंग प्लान भी लॉन्च किए थे। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  4. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  9. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  10. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »