इस स्मार्टफोन में 2K रिजॉल्यूशन के साथ टचस्क्रीन दी जाएगी। iQOO Neo 11 Ultra का डिस्प्ले 2,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा
इस स्मार्टफोन में 2K रिजॉल्यूशन के साथ टचस्क्रीन दी जाएगी
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo के सब-ब्रांड iQOO का नया स्मार्टफोन अगले सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने iQOO Neo 11 Ultra के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कंपनी ने जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन के साथ iQOO Z11S को भी पेश किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 2K रिजॉल्यूशन के साथ टचस्क्रीन दी जाएगी। iQOO Neo 11 Ultra का डिस्प्ले 2,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इस स्मार्टफोन में 98 प्रतिशत फर्स्ट फ्रेम ब्राइटनेस रेशो होगी, जिससे आउटडोर में स्क्रीन की विजिबिलिटी में सुधार होगा।
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में iQOO ने बताया है कि iQOO Neo 11 Ultra में कस्टम MediaTek Dimensity 9500M चिपसेट होगा। नई iQOO Neo 11 सीरीज के लिए इस चिपसेट को MediaTek के साथ को-डिवेलप किया गया है। इस स्मार्टफोन में नेक्स्ट-जेनरेशन 'Monster Super Core Engine' भी मिलेगा, जिसे MediaTek चिपसेट में इंटीग्रेट किया गया है। iQOO का दावा है कि MediaTek Dimensity 9500M चिपसेट से बेहतर परफॉर्मेंस के साथ एनर्जी एफिशिएंसी में भी सुधार होगा।
इससे पहले कंपनी ने बताया था कि F2 ल्युमिनिसेंट मैटीरियल वाला iQOO Neo 11 Ultra पहला स्मार्टफोन होगा। इस स्मार्टफोन में 2K रिजॉल्यूशन के साथ टचस्क्रीन दी जाएगी। iQOO Neo 11 Ultra का डिस्प्ले 2,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इस स्मार्टफोन में 98 प्रतिशत फर्स्ट फ्रेम ब्राइटनेस रेशो होगी, जिससे आउटडोर में स्क्रीन की विजिबिलिटी में सुधार होगा। इसका डिस्प्ले आई प्रोटेक्शन की पेशकश करेगा और इसमें पांच प्रतिशत से कम हानिकारक ब्लू लाइट होगी। इसमें 'सर्कुलर पोलराइज्ड लाइट 2.0' का नया फीचर भी होगा जिससे बेहतर आई प्रोटेक्शन के लिए अधिक नेचुरल लाइट मिलने का दावा किया गया है।
हाल ही में चाइना टेलीकॉम की वेबसाइट पर iQOO Neo 11 Ultra को मॉडल नंबर - MT6993M के साथ देखा गया था। इस स्मार्टफोन के लिए 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के अलावा 12 GB + 256 GB, 12 GB + 512 GB, 16 GB + 256 GB और 16 GB + 512 GB के वेरिएंट्स हो सकते हैं। iQOO Neo 11 Ultra में 9,100 mAh की बैटरी होगी। इस स्मार्टफोन के लिए तीन कलर्स के विकल्प होंगे। iQOO Neo 11 Ultra में रियर पैनल पर '3D फ्लोइंग लाइट इफेक्ट' होगा। इस स्मार्टफोन में मैट फिनिश के साथ मेटल का फ्रेम होगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G नेटवर्क, 2 लाख 4G साइट्स इंस्टॉल करने की भी तैयारी
BSNL मात्र ₹2399 में दे रहा 365 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, Airtel-Jio को कड़ी टक्कर