iQoo 12 5G की होगी Amazon पर बिक्री, 12 दिसंबर को लॉन्च

इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले 1.5K (1,260x2,800 पिक्सल) के रिजॉल्यूशन और 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ है

iQoo 12 5G की होगी Amazon पर बिक्री, 12 दिसंबर को लॉन्च

इसकी 5,000 mAh की बैटरी 120 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन के लिए एमेजॉन पर एक माइक्रोसाइट लाइव हो गई है
  • यह एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड OriginOS 4 पर चलता है
  • इसमें फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर iQoo ने पिछले सप्ताह iQoo 12 को पेश किया था। इसमें iQoo 12 और iQoo 12 Pro शामिल हैं। इस सीरीज के बेस मॉडल को 12 दिसंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसकी बिक्री ई-कॉमर्स साइट Amazon के जरिए की जाएगी। iQoo 12 को तीन कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

इस स्मार्टफोन के लिए एमेजॉन पर एक माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। iQoo 12 के 12 GB + 256 GB वेरिएंट का चीन में प्राइस CNY 3,999 (लगभग 45,000 रुपये) है। इसके अलावा 16 GB + 512 GB वेरिएंट को CNY 4,299 (लगभग 50,000 रुपये) और 16 GB + 1 TB का CNY 4,699 (लगभग 53,000 रुपये) है। इस स्मार्टफोन को Burning Way, Legend Edition और Track Version कलर्स में खरीदा जा सकता है। 

iQoo 12 में 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले 1.5K (1,260x2,800 पिक्सल) के रिजॉल्यूशन और 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर 4 nm Snapdragon 8 Gen 3 SoC को Adreno 750 GPU के साथ दिया गया है। यह एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड OriginOS 4 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ 50 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 120 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसका साइज 163.22 mm x 75.88 mm x 8.10 mm और भार लगभग 203 ग्राम का है। 

कंपनी ने गेमिंग को पसंद करने वालों के लिए डुअल नैनो-सिम स्‍लॉट वाले iQoo 12 Pro को पेश किया है। इस स्मार्टफोन में HDR सपोर्ट और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78 इंच का 2K (1,440x3,200 पिक्सल) AMOLED E7 डिस्प्ले है। इसके डिस्प्ले में 20:9 की आस्पेक्ट रेशो और 92.42 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशो है। इसमें 16GB तक LPDDR5X रैम दिया गया है। iQoo 12 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें f/1.68 लेंस के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मिलता है। पिछले कुछ वर्षों में मिड रेंज के स्मार्टफोन सेगमेंट में iQoo के लिए डिमांड बढ़ी है। 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Powerful chip
  • Reliable primary and telephoto cameras
  • Good build quality
  • Good battery life
  • Charges within 30 minutes
  • Decent software support
  • Fast fingerprint scanner
  • कमियां
  • Less capable wide-angle camera
  • Subpar low light camera performance
  • Incessant promotions from app store
  • No wireless charging support
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 3
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1260x2800 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  2. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  3. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  4. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  5. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  6. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  7. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  8. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  10. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »