25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 15, यहां से खरीदने पर फायदा ही फायदा

अगर आप लेटेस्ट iPhone 17 को न खरीद कर कम बजट में आईफोन तलाश कर रहे हैं तो iPhone 15 बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 15, यहां से खरीदने पर फायदा ही फायदा

Photo Credit: Apple

iPhone 15 में 48 मेगापिक्सल कैमरा है।

ख़ास बातें
  • iPhone 15 में 6.1 इंच की सुपर रेटिना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले है।
  • iPhone 15 में 48 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा दिया गया है।
  • iPhone 15 में एप्पल A16 बायोनिक प्रोसेसर दिया गया है।
विज्ञापन

अगर आप लेटेस्ट iPhone 17 को न खरीद कर कम बजट में आईफोन तलाश कर रहे हैं तो iPhone 15 बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। जी हां इस वक्त iPhone 15 पर विजय सेल्स पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसमें कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर शामिल है। इस आईफोन में 48 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा और एप्पल A16 बायोनिक प्रोसेसर दिया गया है। यहां हम आपको iPhone 15 पर मिलने वाली डील से लेकर प्रभावी कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

iPhone 15 Price & Offers

iPhone 15 का 128GB स्टोरोज वेरिएंट विजय सेल्स पर 57,900 रुपये में लिस्टेड है।  जबकि यह आईफोन सितंबर 2023 में 79,900 रुपये में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर के मामले में HDFC Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर फ्लैट 3500 रुपये डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत 54,400 रुपये हो जाएगी। यह आईफोन लॉन्च कीमत के मुकाबले में करीबन 25,500 रुपये सस्ता मिल रहा है।

iPhone 15 Features & Specifications

iPhone 15 में 6.1 इंच की सुपर रेटिना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1179x2556 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 60Hz और ब्राइटनेस 2000 निट्स तक है। इस आईफोन में एप्पल A16 बायोनिक प्रोसेसर दिया गया है। यह आईफोन आईओएस 18 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 147.60 मिमी, चौड़ाई 71.60 मिमी, मोटाई 7.80 मिमी और वजन 171.00 ग्राम है। यह आईफोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस किया गया है।

कैमरा सेटअप के मामले में iPhone 15 के रियर f/1.6 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा और f/1.6 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12 मेगापिक्सल का ट्रूडेप्थ फ्रंट कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, जीपीएस, एनएफसी, ब्लूटूथ, वाई-फाई और कनेक्टिविटी पोर्ट दिया गया है। यह फोन एम्बिएंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, बैरोमीटर और कंपास/मैग्नेटोमीटर सेंसर से लैस किया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »