• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Infinix ने भारत में लॉन्च किया Note 50X 5G, डुअल कैमरा यूनिट, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Infinix ने भारत में लॉन्च किया Note 50X 5G, डुअल कैमरा यूनिट, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

डुअल सिम (नैनो) वाले इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच HD+ डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। यह Android 15 पर बेस्ड XOS 15 पर चलता है

Infinix ने भारत में लॉन्च किया Note 50X 5G, डुअल कैमरा यूनिट, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है

ख़ास बातें
  • यह कंपनी की Note सीरीज का नया स्मार्टफोन है
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7300 है
  • Note 50X 5G की ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर 3 अप्रैल से बिक्री शुरू होगी
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Infinix ने भारत में गुरुवार को Note 50X 5G को लॉन्च किया है। यह कंपनी की Note सीरीज का नया स्मार्टफोन है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7300 दिया गया है। यह पिछले वर्ष अगस्त में पेश किए गए Note 40X 5G की जगह लेगा। 

Infinix Note 50X 5G का प्राइस

इस स्मार्टफोन के 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 11,499 रुपये और 8 GB + 128 GB का 12,999 रुपये का है। कस्टमर्स को यह स्मार्टफोन खरीदने पर 1,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट या एक्सचेंज बोनस मिल सकता है। Note 50X 5G की ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर 3 अप्रैल से बिक्री शुरू होगी। इसे पर्पल, ग्रीन और ग्रे कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसका ग्रीन कलर वीगन लेदर फिनिश के साथ है। इस स्मार्टफोन के अन्य दो कलर्स मैटेलिक फिनिश के साथ हैं। 

Infinix Note 50X 5G के स्पेसिफिकेशंस

डुअल सिम (नैनो) वाले इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच HD+ डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। यह Android 15 पर बेस्ड XOS 15 पर चलता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर 4 nm MediaTek Dimensity 7300 दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इस प्रोसेसर के साथ यह पहला स्मार्टफोन है। इस स्मार्टफोन में 8 GB तक RAM और 128 GB की स्टोरेज है। Note 50X 5G की मेमोरी को वर्चुअल तरीके से 16 GB तक बढ़ाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ डुअल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसका प्राइमरी कैमरा 4K रिजॉल्यूशन तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। इसमें 12 से अधिक फोटोग्राफी मोड दिए गए हैं। इसके कैमरा मॉड्यूल में LED लाइटिंग दी गई है जो नोटिफिकेशंस और कॉल्स पर चमकती है। 

इसमें DTS पावर्ड डुअल स्पीकर्स हैं। इस स्मार्टफोन में वन-टैप Infinix AI फंक्शन मिलता है। इस स्मार्टफोन में ऑन-स्क्रीन अवेयरनेस, AI नोट, सर्कल टु सर्च और Infinix का AI असिस्टेंट जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर बेस्ड फीचर्स दिए गए हैं।  Note 50X 5G की 5,500 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 10 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  2. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  3. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  4. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  5. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  6. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  7. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  8. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  9. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  10. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  2. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  3. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  4. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  5. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  6. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  7. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
  9. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
  10. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »